
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव में चोरी का विरोध करने पर महिला पर बदमाश ने गंभीर हमला कर दिया. घायल महिला का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है, जहां उनका ऑपरेशन किया गया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा. आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई. महिला ने जब चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार (हंसुआ) से उन पर हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसा हंसुआ बाहर निकाला. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.
महिला का प्राइवेट पार्ट हुआ जख्मी
मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स ने बताया कि घटना 2 जुलाई की देर रात को अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उसका प्राइवेट पार्ट जख्मी हुआ है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान मिलने के बाद मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी.



