
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. जिसकी वजह से सदमे में युवती के दादा की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बेहट थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर गैंगरेप करने, अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करके उसे और उसके परिवार को धमकाकर ब्लैकमेल किया गया. जिसको लेकर युवती के रिश्तेदारों का कहना है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक बदनामी के कारण युवती के दादा गहरे सदमे में चले गए थे और आखिरकार 9 जून को उनकी मौत हो गई.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद लोगों और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत साल 2017 में स्कूल के दौरान हुई थी. आरोप है कि स्कूल से निकाले जाने के बाद मुख्य आरोपी ने बदले की भावना से युवती की मॉर्फ्ड अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
डेटा डिलीट करने बहाने बुलाकर किया रेप
6 नवंबर, 2025 को युवती को डेटा डिलीट करने के बहाने बुलाया गया; वहां उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया गया, रेप किया गया और उसका वीडियो बनाया गया. इसके बाद वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया. जब युवती की शादी तय हो गई तो कथित तौर पर वह वीडियो उसके परिवार के सदस्यों और मंगेतर को भेज दिया गया, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ गया.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस ने अजय नोटियाल (मोहल्ला खालसा निवासी), आशीष चौहान (अलीपुरा नौगांवा निवासी), विनोद कुमार पेगवाल, कैंट कुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीड़िता की मां ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर पीड़िता की मां का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता भी तय कर दिया था. लेकिन आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके मंगेतर तक को भेज दिए. जिससे परिवार और सदमें आ गया. इसी सदमे की वजह से पीड़िता के दादा की भी मौत हो गई.



