CrimeIndiaTrending

घर में पुताई करने आए श्रमिकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी छीन हुए फरार.

सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि मकान की पुताई का काम कर रहे दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई.

घर में पुताई करने आए श्रमिकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी छीन हुए फरार.

सीधी. जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला के साथ दो श्रमिकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके साथ मारपीट कर नगदी भी छीन ली. घटना के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमोडी थाना क्षेत्र में मकान की पुताई का कार्य कर रहे दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के पास मौजूद नगदी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, परिजनों द्वारा तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले की सूचना मिलते ही जमोडी थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply