India

​World Lung Day: दिनभर AC और बंद कमरे में रहना…ये आदत कैसे फेफड़ों को पहुंचा रही नुकसान?

दिनभर एसी में रहना और कमरे में वेंटिलेशन के नहीं होने के कारण फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. एसी सीधे हमारे लंग्स को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन अगर वेंटिलेशन का ध्यान न रखा जाए तो फेफड़ों की सेहत पर फर्क पड़ता है. चलिए आपको डॉक्टर के जरिए समझाते हैं…

​World Lung Day: दिनभर AC और बंद कमरे में रहना…ये आदत कैसे फेफड़ों को पहुंचा रही नुकसान?

World Lung Day हर साल 25 सितंबर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है. ये दिन लोगों को लंग्स की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. प्रदूषण और खराब खानपान की वजह से फेफड़ों की बिगड़ी सेहत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इनमें से एक लगातार एसी का यूज भी है.

बंद कमरे वाले एसी में रहना डॉक्टर अजीत कुमार कहते हैं कि हां, कम वेंटिलेशन वाले बंद कमरे में लंबे समय तक रहना हवा की क्वालिटी खराब कर सकता है, खासकर जब धूल, धुआं, एलर्जी पैदा करने वाले कण या प्रदूषक अंदर जमा होते रहें.

एसी खुद नहीं पहुंचाता नुकसान डॉक्टर कहते हैं कि एसी खुद भी फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन एसी वाले कमरे में ताजी हवा का पर्याप्त आनाजाना न हो तो समस्या बढ़ सकती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि कोशिश करें कि ऐसे रूम में वेंटिलेशन हो. क्योंकि हवा के पास न होने से धूलकण कमरे में ही मौजूद रहते हैं और शरीर में जमा होते हैं.

होने लगती हैं ये दिक्कतें डॉक्टर अजीत ने इस गलती की वजह से कौन सी दिक्कतें होती हैं ये भी बताया. उनके मुताबिक इससे कुछ लोगों को खांसी, गले में जलन, सांस लेने में परेशानी और एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि समयसमय पर एस फिल्टर साफ करें और वेंटिलेशन रखें.

इस चीज का रखें ख्याल अगर आपके कमरे में एसी लगातार चलता है और वहां सीलन या फंफूदी लगी हुई है तो इसे भूल से भी नजरअंदाज न करें. ये सिचुएशन लंबे समय तक बनी रहे तो बॉडी में एलर्जी की समस्या बन सकती है. इसके अलावा सीलन से ह्यूमिडिटी बढ़ती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply