Music and Brain Health: म्यूजिक हमारी भावनाओं को जाहिर करने का बेहतरीन तरीका है, फिर चाहे वो तकलीफ हो, गम हो, प्यार हो, खुशी हो, डर हो या कोई सेलिब्रेशन। संगीत हर अवसर में फिट हो जाती है और मजे की बात यह है कि हर अवसर के लिए कोई न कोई म्यूजिक जरूर है।

संगीत सुनना हर किसी को पसंद होता है। आज के समय में संगीत लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। मेट्रो में सफर करना हो या फिर कहीं आउट ऑफ स्टेशन जाना हो, ज्यादातर लोगों को कान में ईयरफोन लगा कर गाना सुनते हुए देखा जा सकता है। आपको पता है संगीत को भी एक दिन समर्पित है। इस दिन को World Music Day के रूप में जाना जाता है।
कैसे शुरू हुई संगीत को सेलिब्रेट करने की प्रथा
हर साल 21 जून को World Music Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरूआत साल 1982 में फ्रांस से हुई थी। इसके पीछे थी फ्रांसिसियों की संगीत के पीछे की दीवानगी। साल 1982 में फ्रांस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था।
जिसके बाद से ही 21 जून को विश्व संगीत दिवस घोषित किया गया। संगीत के प्रति लोगों के प्रेम को देखते हुए ही इस दिन को एकसाथ मिलकर मनाया जाता है, साथ गाने सुने जाते हैं, गाने गाए जाते हैं, गानों पर झूमा जाता है। म्यूजिक का हमारी सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फ्रांस में इस दिन को ‘Fete de la Musique’ कहा जाता है।
इसके पीछे की एक और कहानी…
साल 1976 में अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। तब से 21 जून की तारीख में हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। दुनिया भर के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अलगअलग देशों के संगीतकार अपनेअपने वाद्ययंत्रों के साथ रात भर कार्यक्रम पेश करते हैं और संगीत को जीते हैं।
संगीत के फायदे
- म्यूजिक कंपोजिशन, म्यूजिक सुनना और गुनगुनाना की तरह काम करते हैं। गाने सुनने पर एंग्जायटी दूर होती है, ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और स्ट्रेस भी कम होता है। संगीत सुनने पर स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल कम होता हैं और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बढ़ते हैं, जिनसे मूड अच्छा रहता है।
- संगीत अच्छी नींद दिलाने में भी मददगार है। संगीत सुनते हुए व्यक्ति चैन की नींद ले सकता है।
- संगीत से क्रिएटिविटी बढ़ती है। संगीत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों को क्रिएटिव माना जाता है। बहुत से लोग किसी और काम को करते हुए भी संगीत सुनते हैं, तो उससे काम में तेजी आती है।
- कुछ पुराना याद करना हो तो उसके लिए भी संगीत सुना जा सकता है। कई बार संगीत सुनने के दौरान अतीत की चीजें दिलोंदिमाग में कौंधने लगता है।
- दिल की सेहत के लिए भी संगीत को अच्छा माना जाता है। वहीं, अवसाद से निकलने में भी संगीत मदद करता है।
- बहुत से लोगों को किसी दर्द को कम करने या फिर दर्द से जूझने के लिए भी संगीत सहायक साबित होता है। इससे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दर्द भी कम महसूस होता है।


