GazabIndiaTrending

दुनिया का अमीर​​​ शख्स, 13.3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति, पिछले 48 साल से नहीं पीया पानी, दिलचस्प है वजह

दुनिया का अमीर​​​ शख्स, 13.3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति, पिछले 48 साल से नहीं पीया पानी, दिलचस्प है वजह

दुनिया के दिग्गज निवेशकों में शामिल वॉरेन बफेट अपनी निवेश रणनीति के साथ-साथ खानपान की अनोखी आदतों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। 95 साल के बफेट की संपत्ति करीब 13.3 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है। उनसे जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है। दावा है कि वह पिछले 48 सालों से सादा पानी नहीं पी रहे हैं। इसकी जगह उन्हें कोका-कोला पीना पसंद है।

डिनर के दौरान बिल एकमैन को बताई थी यह बात

वॉरेन बफेट की इस आदत का खुलासा मशहूर हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन ने एक पॉडकास्ट में किया था। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने बफेट को अपने घर डिनर पर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने बफेट से पूछा कि क्या वह सादा पानी या सोडा वाटर लेना पसंद करेंगे।

इस पर बफेट ने दोनों पेय पदार्थ लेने से इनकार कर दिया। बिल एकमैन के मुताबिक, बफेट ने उनसे कहा कि उन्होंने पिछले 48 सालों से पानी नहीं पिया है। उनका यह जवाब सुनकर एकमैन भी हैरान रह गए।

बताया जाता है कि बफेट की बेटी सूजी बफेट ने भी एक डॉक्यूमेंट्री में उनकी इस आदत का जिक्र किया था।

रोजाना पीते हैं कोका-कोला के करीब 5 कैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉरेन बफेट को कोका-कोला बेहद पसंद है और वह रोजाना इसके करीब पांच कैन पीते हैं। उन्हें खास तौर पर चेरी कोक पसंद है।

बफेट अपनी इस आदत को लेकर मजाकिया अंदाज में कई बातें कह चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि उनके शरीर का एक-चौथाई हिस्सा कोका-कोला से बना है। उनके मुताबिक, रोजाना ली जाने वाली करीब 2,700 कैलोरी में से लगभग 25 प्रतिशत कैलोरी इसी ड्रिंक से आती है।

जिस कंपनी की ड्रिंक पसंद, उसी में है हिस्सेदारी

बफेट की इस आदत की एक और दिलचस्प बात यह है कि वह कोका-कोला कंपनी में निवेश भी रखते हैं। उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के पास कोका-कोला में बड़ी हिस्सेदारी है। इस निवेश से कंपनी को नियमित रूप से डिविडेंड के रूप में आय भी मिलती है।

यानी जिस पेय पदार्थ को बफेट अपनी पसंद बताते हैं, उसी कंपनी में उनका बड़ा निवेश भी है।

क्या पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक पीना सही है?

वॉरेन बफेट की यह आदत भले ही लोगों को हैरान करे, लेकिन इसे सेहत के लिए अच्छा तरीका नहीं माना जाना चाहिए। कोका-कोला में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है और नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

शरीर को पर्याप्त तरल की जरूरत होती है और सादा पानी इसका सबसे अच्छा स्रोत है। इसलिए किसी सफल या मशहूर व्यक्ति की निजी आदत को देखकर अपनी खानपान की दिनचर्या बदलना उचित नहीं है।

Satya Report: यह जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों और सार्वजनिक बयानों पर आधारित है। वॉरेन बफेट की खानपान संबंधी आदतें उनका निजी मामला हैं, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह न समझें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply