IndiaUttar Pradesh

YEIDA बसाएगा नया हाईटेक शहर, शामिल होंगे 358 गांव… नोएडा एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे होगी कनेक्टिविटी; मास्टर प्लान में और क्या है?

दिल्लीएनसीआर की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी क्षेत्रों पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बड़ा प्लान तैयार किया है. मास्टर प्लान 2041 के तहत हाथरस में “हाथरस अर्बन सेंटर” नाम से एक नया हाईटेक सैटेलाइट शहर विकसित किया जाएगा. यह शहर आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन कनेक्टिविटी से लैस होगा. खास बात यह है कि यह नया शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित हाईस्पीड परिवहन नेटवर्क से सीधे जुड़ेगा.

YEIDA बसाएगा नया हाईटेक शहर, शामिल होंगे 358 गांव… नोएडा एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे होगी कनेक्टिविटी; मास्टर प्लान में और क्या है?

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, एनसीआर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे दबाव और विकास को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया गया है. इसके तहत दिल्लीएनसीआर की बढ़ती आबादी को नए सैटेलाइट शहरों में बसाने की रणनीति बनाई गई है. इसी योजना के तहत हाथरस जिले में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर आधुनिक अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा.

358 गांव होंगे शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, नया शहर बसाने के लिए सबसे पहले 358 गांवों को इस योजना में शामिल किया जाएगा. पहले चरण में 2000 से 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होगा. फिलहाल सर्वे, डेटा कलेक्शन और जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि शहर का विकास वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से हो सके.

इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ केवल हाथरस तक सीमित नहीं रहेगा. इसका सीधा फायदा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, अलीगढ़, आगरा और पूरे एनसीआर क्षेत्र को मिलेगा. इससे दिल्लीएनसीआर की बढ़ती आबादी का दबाव कम होगा.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवास पर बढ़ता दबाव घटेगा, जबकि हाथरस, अलीगढ़ और आगरा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उद्योगों को नई जमीन और बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट के आसपास आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी.

जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी

प्रस्तावित अर्बन सेंटर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा. यहां से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा. इसके अलावा नमो भारत, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से भी शहर को जोड़ा जाएगा. हाथरस रेलवे जंक्शन, दो प्रमुख रेल लाइनों का महत्वपूर्ण जंक्शन होने के कारण माल परिवहन और औद्योगिक निवेश को भी गति मिलेगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, होटल, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी इस योजना के तहत बड़ा फायदा मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply