
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों से जुलाई 2026 में 21,754 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3,360 करोड़ रुपये अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बताया कि जुलाई 2025 में इन मदों से 18,394 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
उन्होंने ने बताया कि वित्तीय वर्ष 202627 में जुलाई तक कर राजस्व के 1.11 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 82,406.48 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री के अनुसार जुलाई में जीएसटी से 7,821 करोड़ रुपये, वैट से 3,268 करोड़ रुपये, आबकारी से 5,053 करोड़ रुपये, स्टांप एवं निबंधन से 4,237 करोड़ रुपये तथा परिवहन मद से 1,113 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें जीएसटी में 872 करोड़, वैट में 449 करोड़, आबकारी में 699 करोड़, स्टांप एवं निबंधन में 1,125 करोड़ तथा परिवहन मद में 252 करोड़ रुपये की वार्षिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि जुलाई तक आबकारी मद में लक्ष्य का 95.7 प्रतिशत, स्टांप एवं निबंधन में 80.2 प्रतिशत तथा परिवहन मद में 100.8 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की मजबूत वित्तीय व्यवस्था, पारदर्शी कर प्रशासन और प्रभावी राजस्व प्रबंधन के कारण प्रदेश के राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने इसके लिए करदाताओं का आभार भी जताया।
ः


