IndiaUttar Pradesh

​‘तू काफिर हो गया है…’ सलीम के इस्लाम छोड़ने पर अतीक के भाई ने दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के माफिया डॉन अतीक अहमद का एंपायर नष्ट हुए भले ही एक अरसा हो गया, लेकिन अभी भी उससे जुड़े लोग डर का माहौल बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला प्रयागराज के सारंगापुर गांव का सामने आया था. यहां रहने वाले एक युवक सलीम अंसारी ने धर्म परिवर्तन कर सनातन अपना लिया. उसने अपना नाम देवव्रत शुक्ला रख लिया था. यह खबर अतीक अहमद के चचेरे भाइयों को मिली तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है.

​‘तू काफिर हो गया है…’ सलीम के इस्लाम छोड़ने पर अतीक के भाई ने दी हत्या की धमकी,  FIR दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर प्रयागराज में घूरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इनमें एक महिला समेत 6 आरोपियों के नाम है. देवब्रत ने पुलिस को बताया कि वह उसके मकान में रेशमा नामक महिला किराए पर रहती है, लेकिन काफी समय से किराया नहीं दे रही थी. इसलिए उसने घर खाली करने को कहा था. इसके बाद से ही उसे जान से मारने और घर कब्जा करने की धमकी मिल रही है.

सीएम योगी से लगाई गुहार

पीड़ित ने बताया कि उसने तत्काल पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई. इस शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अपनी तहरीर में देवव्रत ने बताया कि उसने 12 फरवरी 2024 को स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया था. उसी समय से अतीक अहमद के चचेरे भाई हमजा उसे काफिर बताते हुए मकान पर कब्जा करने और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घूरपुर थाना प्रभारी हरकेश सिंह के मुताबिक इस मामले में महिला समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित देवब्रत मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है. वह काफी समय पहले यहां घूरपुर में आकर बस गया था. दो दिन पहले शिकायत सामने के बाद पुलिस ने उसके घर जाकर जांच पड़ताल की. इसमें पता चला कि हमजा की बहन यहां किराए पर रहती है. उसे कमरा खाली करने पर हमजा ने उसे धमकाने की कोशिश की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply