BollywoodIndia

​अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और खूबसूरत अदाकारा अदिति राव हैदरी अपनी आगामी कॉमेडीड्रामा फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों सितारों की अनोखी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में अदिति एक ऐसी हाउस हेल्प के रोल में नजर आ रही हैं, जिसके पंकज त्रिपाठी के घर कदम रखते ही हंसी, उलझन और अचानक चौंकाने वाली घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

​अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

मिस्ट्री, रोमांस और कॉमेडी का तड़का

ट्रेलर में अदिति राव हैदरी ‘हेलेन’ नाम की एक हाउस हेल्प और प्रॉपर्टी मैनेजर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। वह इलाके के सबसे ‘एलिजिबल बैचलर’ रंजन दुबे के घर काम करने आती हैं। हेलेन का रंजन के घर में रहना पूरे मोहल्ले में गपशप का मुख्य विषय बन जाता है, कुछ पड़ोसी जहां दोनों के साथ रहने पर उंगली उठाते हैं, वहीं कुछ लोग घर को बेहतरीन ढंग से संभालने के लिए हेलेन की तारीफ करते हैं।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह संकेत मिलता है कि हेलेन एक दोहरी जिंदगी जी रही है। इसी बीच ‘मनु जोशी’ नाम के शख्स की तलाश में पुलिस वहां आ धमकती है और रंजन के परिवार व दोस्तों का शक हेलेन पर गहराने लगता है, जबकि वह खुद को बेकसूर बताती रहती है। इस पूरे ड्रामे और कन्फ्यूजन के बीच रंजन अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालने की ठानता है और कहता है, “बहुत हुआ ‘बीटा’ बनकर रहना, अब ‘अल्फा’ बनने का समय आ गया है।”

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने साझा किया अनुभव

फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करने को लेकर दोनों कलाकारों ने खुशी जताई है। अदिति ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त वह लगातार मुस्कुरा रही थीं और इसकी सिचुएशनल कॉमेडी व सादगी ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “पंकज सर इस तरह की कॉमेडी के माहिर हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका रहा।”

वहीं, पंकज त्रिपाठी ने भी स्क्रिप्ट की सादगी और अपनेपन की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक ऐसी कहानी है जो धीरेधीरे दिल में उतर जाती है। अदिति के साथ यह मेरा पहला काम है और मैं हमेशा से उनके काम का मुरीद रहा हूं।”

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

यह फिल्म 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर सीधे स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने किया है, जबकि अली अब्बास जफर इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद बृजेंद्र काला, जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर तैयार किए हैं। मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, सुनीता राजवार, विजयंत कोहली, करण चनाना और एकलव्य चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply