BollywoodIndia

Bihar के इस रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी है Siddharth Malhotra की The Vvaan की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे!

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसमें सिद्धार्थ और तमन्ना एक रहस्यमयी लोककथा और फैंटेसी की दुनिया में नजर आ रहे हैं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स की ओर से प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी की ऐसी दुनिया दिखाने वाली है, जिसे बड़े पर्दे पर कम ही देखने को मिलता है। फिल्म में अलौकिक शक्तियों, प्राचीन मान्यताओं और रहस्यों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

बिहार के वन देवी मंदिर से जुड़ी है कहानी

फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि ‘द वन’ की कहानी बिहार में पटना के पास स्थित 16वीं सदी के ‘वन देवी मंदिर’ से प्रेरित है। इस मंदिर से जुड़ी लोककथाओं और मान्यताओं ने फिल्म की कहानी का आधार तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखकनिर्माता अरुणाभ कुमार ने बताया कि उन्हें इस कहानी का आइडिया कैसे मिला। दोनों ने एएनआई से बातचीत में फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

लोककथाओं ने दिया फिल्म बनाने का आइडिया

अरुणाभ कुमार ने बताया कि ‘द वन’ की कहानी का कनेक्शन पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर की सच्ची कहानी और वहां प्रचलित लोककथाओं से है। मंदिर और उससे जुड़ी कहानियों के बारे में जानने के बाद उनकी दिलचस्पी इस जगह को लेकर बढ़ने लगी।

उन्होंने मंदिर जाने वाले लोगों से बातचीत की और वहां की लोककथाओं को समझने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय पुजारियों और ग्रामीणों से भी बात की। इसी दौरान उन्हें लगा कि इस रहस्यमयी और दिलचस्प कहानी पर फिल्म बनाई जा सकती है। इसके बाद अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने मिलकर इस आइडिया पर काम करने का फैसला किया और इसी से ‘द वन’ की कहानी ने आकार लिया।

दीपक मिश्रा ने किया है निर्देशन

‘द वन’ का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है, जो लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अरुणाभ कुमार और एकता कपूर ने संभाली है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द वन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply