India

स्कोडा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq का केबिन डिजाइन रिवील, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

Skoda Peaq EV: स्कोडा अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq को 23 जून को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है. आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके इंटीरियर की कुछ डिजाइन स्केच जारी की हैं, जिनसे इस आने वाली इलेक्ट्रिक SUV के केबिन की झलक देखने को मिली है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मॉडल को भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है.

स्कोडा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq का केबिन डिजाइन रिवील, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

जारी किए गए स्केच से पता चलता है कि का इंटीरियर काफी प्रीमियम होगा. यह एक 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें भरपूर जगह मिलेगी. केबिन का डिजाइन आरामदायक रखा गया है ताकि तीनों रो में बैठने वाले लोगों को पर्याप्त स्पेस मिल सके.इस SUV की सबसे खास बात इसका बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ है. कंपनी ने इसमें नया “Lodge” इंटीरियर थीम इस्तेमाल किया है, जिसमें मुलायम फैब्रिक और मजबूत मटेरियल का कॉम्बो देखने को मिलेगा.

बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

डैशबोर्ड पर एक बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्कोडा की किसी भी कार में पहली बार देखने को मिलेगा. इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, चौड़े एयर वेंट्स और साफसुथरा डैशबोर्ड लेआउट इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं. कंपनी ने यह भी बताया है कि जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे, जिससे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल आसान रहेगा.

Skoda Peaq बैटरी पैक ऑप्शन

में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, कई स्टोरेज स्पेस और एडजस्ट होने वाला आर्मरेस्ट भी मिलेगा. आगे की सीटों को बेहतर सपोर्ट देने के लिए खास डिजाइन किया गया है, जबकि सीट में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और थाई सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.परफॉर्मेंस की बात करें तो Skoda Peaq में 63 kWh और 91 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम

टॉप वेरिएंट में डुअलमोटर ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है, जो लगभग 299 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करेगा. कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा.नई Skoda Peaq EV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और बड़े परिवार के लिए एक आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply