IndiaUttar Pradesh

​‘तुम्हारी जुल्फें बहुत सुंदर हैं…’ शादी के लिए पीछे पड़ा था दोगुनी उम्र का रिश्तेदार, परेशान युवती ने कटवा लिए लंबे बाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 19 साल की एक युवती ने रिश्तेदार की हरकतों से परेशान होकर अपने लंबे बाल कटवा लिए. युवती का आरोप है कि उससे लगभग दोगुनी उम्र का एक रिश्तेदार लगातार शादी और रिलेशन बनाने का दबाव डाल रहा था. वह कॉलेज आतेजाते समय उसका पीछा भी करता था. आरोपी अक्सर उसके बालों की तारीफ करता था. इससे परेशान होकर युवती ने अपने बाल लड़कों की तरह छोटे करवा लिए, ताकि रिश्तेदार उसका पीछा छोड़ दे. हालांकि, इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं. आखिरकार युवती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

​‘तुम्हारी जुल्फें बहुत सुंदर हैं…’ शादी के लिए पीछे पड़ा था दोगुनी उम्र का रिश्तेदार, परेशान युवती ने कटवा लिए लंबे बाल

मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपने एक रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के मुताबिक, आरोपी की उम्र उससे लगभग दोगुनी है. वह काफी समय से उससे शादी करना चाहता है. इसके लिए लगातार दबाव बना रहा है. युवती कई बार शादी से इनकार कर चुकी है, लेकिन आरोपी उसकी बात मानने को तैयार नहीं है.

कॉलेज आतेजाते समय करता था पीछा

युवती का आरोप है कि रिश्तेदार की हरकतें धीरेधीरे बढ़ती गईं. वह जब भी कॉलेज जाने के लिए घर से निकलती थी, आरोपी उसका पीछा करने लगता था. रास्ते में उसे परेशान करता था और शादी करने के लिए दबाव बनाता था. युवती के मुताबिक, उसने कई बार आरोपी को समझाने और उससे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. लगातार पीछा किए जाने के कारण उसका कॉलेज आनाजाना मुश्किल हो गया था. वह घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस करने लगी थी.

बालों की तारीफ करता था आरोपी, युवती ने कटवा दिए बाल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिश्तेदार अक्सर उसके बालों की तारीफ करता था. उसकी इन हरकतों से वह काफी परेशान हो गई थी. इसी वजह से उसने अपने लंबे बाल पुरुषों की तरह छोटे कटवाने का फैसला किया.

युवती को उम्मीद थी कि बाल छोटे करवाने के बाद आरोपी की उसमें दिलचस्पी खत्म हो जाएगी और वह उसे परेशान करना बंद कर देगा. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. आरोप है कि बाल कटवाने के बावजूद रिश्तेदार लगातार उसका पीछा करता रहा और शादी व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा.

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

लगातार परेशान किए जाने के बाद युवती ने पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया. मंगलवार को वह कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की. युवती ने पुलिस आयुक्त को बताया कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

कल्याणपुर पुलिस को जांच के निर्देश

युवती की शिकायत सुनने के बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कल्याणपुर थाना पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply