Satya Report: लोकप्रिय यूट्यूबर और क्रिकेटर लखन अर्जुन रावत और उनकी पत्नी नीतू बिष्ट ने अपने घर में काम करने वाले कुक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपल का दावा है कि कुक खाना बनाते समय सिंक में थूकता था, जिसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नीतू बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने घर के CCTV कैमरे की फुटेज चेक की। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर देखा कि कुक खाना बनाते समय कई बार सिंक में थूक रहा था। उनका कहना है कि इससे खाने में संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है, क्योंकि उसी किचन में रोटियां और सब्जियां भी तैयार की जा रही थीं।
परिवार का आरोप है कि यह व्यवहार पिछले कई महीनों से जारी था और उन्होंने कुक को कई बार मास्क पहनने और साफसफाई का ध्यान रखने के लिए कहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
वीडियो में नीतू की सास भी काफी नाराज नजर आती हैं और कहती हैं कि अगर ऐसा हो रहा था तो खाने में कितनी गंदगी मिल चुकी होगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। परिवार का यह भी कहना है कि बारबार बीमार पड़ने की वजह शायद यही हो सकती है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों की अलगअलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कुछ लोग इस घटना को बेहद गंभीर और चिंता का विषय बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर कपल पर भी सवाल उठाए हैं और इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया है।
फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



