IndiaUttar Pradesh

​अखिलेश के ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ पर DyCM केशव मौर्य का पलटवार, कहा- 2047 तक सत्ता में नहीं लौटेगी सपा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नए नारे ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यह भी कह सकते हैं कि कट्टाबम जीतेगा और लैपटॉप हारेगा. विकास और कानून व्यवस्था हारेगी, जबकि गुंडे और अपराधी जीतेंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में नहीं लौटेगी और भाजपा प्रदेश से जाने वाली नहीं है.

​अखिलेश के ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ पर DyCM केशव मौर्य का पलटवार, कहा- 2047 तक सत्ता में नहीं लौटेगी सपा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम रविवार को बरेली पहुंचे. उन्होंने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और समरसता सम्मेलन में हिस्सा लिया.

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.

अखिलेश यादव को मथुरा जाने की दी चुनौती

केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या और मथुरा को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या न जाएं, क्योंकि रामभक्त उन्हें माफ नहीं करेंगे. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को मथुरा जाने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो मथुरा जाकर ईदगाह हटाने और भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाने की बात कहें.

राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर लगाए जा रहे फोन टैपिंग के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने ही बयानों पर एकमत नहीं हैं. राहुल गांधी को अपने नेता सैम पित्रोदा से पूछना चाहिए, जो कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री फोन टैप नहीं कराते.

बरेली मंडल की सभी 25 सीटें जीतने का लक्ष्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली मंडल की 25 विधानसभा सीटों में से अभी 20 सीटें भाजपा के पास हैं. इस बार पार्टी का संकल्प सभी 25 सीटें जीतने का है. प्रतिभा सम्मान समारोह और समरसता सम्मेलन में भी लोगों ने इस संकल्प को दोहराया है. उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply