India

​आपकी जेब से कट गए FASTag के एक्स्ट्रा पैसे? घर बैठे ऐसे करें रिफंड के लिए क्लेम

आज के समय में FASTag से टोल टैक्स देना काफी आसान हो गया है.अब टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती और सफर भी जल्दी पूरा हो जाता है. लेकिन कई बार इस सुविधा के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आती हैं. मसलन, आपकी गाड़ी घर पर खड़ी हो और मोबाइल पर टोल टैक्स कटने का मैसेज आ जाए. कभी एक ही टोल प्लाजा पर दो बार पैसे कट जाते हैं. ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि शिकायत कहां करें और अपनी रकम वापस कैसे पाएं. चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

​आपकी जेब से कट गए FASTag के एक्स्ट्रा पैसे? घर बैठे ऐसे करें रिफंड के लिए क्लेम

FASTag से गलत पैसे कटने की क्या हैं वजहें?

पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर काम करता है. ऐसे में टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर में खराबी आने या तकनीकी गड़बड़ी होने से गलत ट्रांजैक्शन हो सकता है. कई बार एक ही भुगतान की रिक्वेस्ट दो बार चली जाती है या स्कैनर गाड़ी का नंबर सही तरीके से नहीं पहचान पाता.

इसके अलावा, अगर स्कैनर काम नहीं कर रहा है और आप टोल पर नकद भुगतान कर देते हैं, तो बाद में FASTag से भी पैसे कट सकते हैं. कई बार वापसी के सफर पर मिलने वाली छूट न मिलने से भी ज्यादा रकम कट जाती है. इसलिए टोल से जुड़े SMS, ट्रांजैक्शन आईडी और भुगतान की रसीद संभालकर रखें.

FASTag रिफंड के लिए ऐसे दर्ज करें शिकायत

अगर आपके से गलत पैसे कटे हैं, तो सबसे पहले उस बैंक से संपर्क करें जिसने आपको FASTag जारी किया है. ज्यादातर बैंक अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कस्टमर केयर के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा देते हैं.

शिकायत करते समय गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ट्रांजैक्शन की तारीख, समय और कितने पैसे कटे हैं, इसकी जानकारी देनी होगी. इसके बाद बैंक मामले की जांच करता है और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए संबंधित टोल प्लाजा के बैंक से संपर्क करके रिफंड की प्रोसेस शुरू करता है.

1033 हेल्पलाइन पर भी कर सकते हैं शिकायत

FASTag से जुड़ी परेशानी होने पर आप राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर सकते हैं. यहां गलत पैसे कटने, स्कैनर काम न करने और टोल कर्मचारियों द्वारा FASTag स्वीकार न करने जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकती है. इसके अलावा, आप इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के नोडल अधिकारी को पर ईमेल भी भेज सकते हैं.

कितने दिनों में वापस मिलेंगे पैसे?

गलत कटे हुए पैसे वापस आने में कुछ समय लग सकता है. IHMCL के मुताबिक, जांच और चार्जबैक की प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर 20 से 30 वर्किंग डेज लग सकते हैं.शिकायत दर्ज करने की समय सीमा का ध्यान रखना भी जरूरी है. सामान्य तौर पर इसके लिए 40 दिनों का समय बताया जाता है, लेकिन अलगअलग बैंकों के नियम अलग हो सकते हैं.

आपको उदाहरण के लिए बताएं तो, HDFC बैंक में 15 दिनों के भीतर और Kotak Mahindra बैंक में 35 दिनों के अंदर शिकायत करनी होती है. इसलिए गलत ट्रांजैक्शन का पता चलते ही शिकायत दर्ज करें. अगर बैंक 30 दिनों के भीतर आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आप RBI के ओम्बड्समैन पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply