BollywoodIndia

​Juhi Chawla का 59वां जन्मदिन, Miss India से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनने का सफर

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली फेमस एक्ट्रेस जूही चावला आज यानी की 13 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरत मुस्कान और शानदार कॉमिक टाइमिंग से जूही चावला ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम बना लिया था। हालांकि लंबे वक्त से जूही चावला बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन इसके बाद भी उनकी गिनती भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस में होती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जूही चावला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Juhi Chawla का 59वां जन्मदिन, Miss India से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनने का सफर

जन्म और परिवार

हरियाणा के अंबाला में 13 नवंबर 1967 को जूही चावला का जन्म हुआ था। जूही ने बहुत कम उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरूकर दिया था। इसके बाद साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था।

बॉलीवुड डेब्यू

महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद जूही चावला ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में जूही के साथ अभिनेता सनी देओल ने स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को पहली बड़ी पहचान साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली थी। इस फिल्म में जूही के साथ आमिर खान नजर आए थे। इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली।

जूही चावला और आमिर खान की सुपरहिट जोड़ी बनने के बाद दोनों ने ‘इश्क’, ‘दौलत की जंग’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘तुम मेरे हो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा शाहरुख खान के साथ भी दर्शकों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था। शाहरुख के साथ जूही चावला ने फिल्म ‘राजू बन गया’, जेंटलमैन’, ‘यस बॉस’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘डुप्लीकेट’, ‘वन 2 का 4’ और ‘राम जाने’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी।

पर्सनल लाइफ

साल 1995 में जूही चावला ने खुद से करीब 8 साल बड़े बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई थी। लेकिन उन्होंने अपनी शादी का राज 6 सालों तक दुनिया से छिपाए रखा। क्योंकि जूही को डर था कि अगर लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चल गया तो इससे उनके फिल्मी करियर पर निगेटिव असर पड़ सकता है। इस दौरान अभिनेत्री एक्टिंग करियर के पीक पर थी। जूही और जय के दो बच्चे जान्हवी और अर्जुन हैं।

भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री

अभिनेत्री जूही चावला की IPL टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ में हिस्सेदारी है। वह इस टीम की कोऑनर हैं। इसके जरिए उनकी अच्छीखासी कमाई होती है। इसके अलावा जूही चावला ने सौराष्ट्र सीमेंट, रेस्तरां और रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी इन्वेस्ट किया है। वह भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply