BusinessIndia

​इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत भरी खबर! अक्टूबर महीने में निर्यात में जबरदस्त उछाल और ट्रेड डेफिसिट में गिरावट

भारत की इकोनॉमी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के महीने में भारत के एक्सपोर्ट में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जोकि इंपोर्ट के मुकाबले में ज्यादा बढ़ोतरी है. अक्टूबर के महीने में इंपोर्ट में जिसकी वजह से 16.57 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से देश के ट्रेड डेफिसिट में कमी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से व्यापार के मोर्चे पर किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

​इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत भरी खबर! अक्टूबर महीने में निर्यात में जबरदस्त उछाल और ट्रेड डेफिसिट में गिरावट

एक्सपोर्ट में इजाफा

अक्टूबर के महीने में भारत के एक्सपोर्ट में इजाफा देखने को मिला है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में भारत के एक्सपोर्ट में 29.9 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद देश का कुल ए​क्सपोर्ट बढ़कर 89.99 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. सितंबर के महीने में देश का कुल एक्सपोर्ट 80.75 अरब डॉलर देखने को मिला था. एक साल पहले यह 69.27 अरब डॉलर था. इसमें सामान के निर्यात में हुई भारी बढ़ोतरी का बड़ा योगदान रहा. अक्टूबर में देश का आयात बढ़कर 110.07 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 94.42 अरब अमेरिकी डॉलर था। हालांकि, कुल व्यापार घाटा पिछले साल के इसी महीने के 25.15 अरब डॉलर से घटकर 20.09 अरब डॉलर रह गया, क्योंकि आयात में हुई बढ़ोतरी की तुलना में निर्यात में अधिक तेजी आई. सामान का निर्यात एक साल पहले के 34.11 अरब डॉलर से 45.06 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में 49.47 अरब डॉलर हो गया.

सामान का व्यापार घाटा बढ़ा

रॉयटर्स के अनुसार, व्यापार सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस महीने भारत ने सामान का अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात दर्ज किया. हालांकि, सामान के निर्यात में भारी उछाल के साथसाथ व्यापार घाटा भी बढ़ गया. सरकारी आंकड़ों के आधार पर रॉयटर्स की गणना के अनुसार, अक्टूबर में सामान का व्यापार घाटा बढ़कर 39.88 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल में इसका उच्चतम स्तर है. यह सितंबर में दर्ज 30.21 अरब डॉलर के घाटे और रॉयटर्स के सर्वे में अर्थशास्त्रियों द्वारा अनुमानित 32.25 अरब डॉलर के घाटे से अधिक है. सामान का आयात पिछले साल के इसी महीने के 76.69 अरब डॉलर से बढ़कर अक्टूबर में 89.35 अरब डॉलर हो गया. सितंबर की तुलना में, निर्यात 44.40 अरब डॉलर से बढ़ा, जबकि आयात 74.61 अरब डॉलर से बढ़कर ऊपर गया.

सर्विस सेक्टर ने कराई रिकवरी

सर्विस सेक्टर में, अक्टूबर में निर्यात 40.51 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले 35.17 अरब डॉलर था. सेवाओं का आयात भी 17.73 अरब डॉलर से बढ़कर अनुमानित 20.72 अरब डॉलर हो गया. सेवाओं सेक्टर में सरप्लस ने सामान के व्यापार घाटे की भरपाई करने में मदद की, जिससे कुल व्यापार घाटे को कम करने में योगदान मिला. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अक्टूबर के सेवा सेक्टर के आंकड़े केवल अनुमान हैं, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए नवीनतम वास्तविक आंकड़े सितंबर महीने के हैं. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता होने के नाते, भारत अपनी कच्चे तेल की ज़रूरतों का लगभग 85 प्रतिशत आयात करता है. मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों में आई रुकावटों और आयात की बढ़ती लागत ने भारत के व्यापार संतुलन पर दबाव बढ़ा दिया है. ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आकर लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल हो जाने से कुछ राहत मिली है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply