भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुल 9 बदलाव हुए हैं। टीम इंडिया ने तीन, जबकि न्यूजीलैंड ने छह नए खिलाड़ियों को मौका दिया है।

IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के वनडे स्क्वॉड से रिलीज होने के कारण इस मुकाबले में नए चेहरों को मौका दिया गया है।
चौथे वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुल 9 बदलाव किए हैं। भारतीय टीम ने जहां तीन खिलाड़ियों को मौका दिया है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम छह बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमों की बदली हुई रणनीति और नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
IND vs NZ: भारतीय प्लेइंग XI में हुए 3 बदलाव
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चौथे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला है। खास बात यह है कि ये तीनों खिलाड़ी मौजूदा वनडे सीरीज में पहली बार मैदान पर उतरे हैं। शुभमन गिल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के स्थान पर अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हुई है।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने प्लेइंग XI में किए 6 बड़े बदलाव
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के मुकाबले दोगुने बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम छह बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। टीम ने बल्लेबाजी क्रम में भी नए खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी है। निक केली को तीसरे और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया है। इसके अलावा फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क और मैट हेनरी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को आराम देने और टीम संयोजन में बदलाव के चलते न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन इस मुकाबले में काफी बदली हुई नजर आ रही है।
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , ईशान किशन , अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सिफर्ट , विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर , क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।



