Technology

​Vi ने 35 रुपये में लॉन्च किया नया Data Voucher, 1GB डेटा के साथ 28 दिन OTT एक्सेस

VI यूजर्स के लिए यह खबर बेहद काम की है। Vi ने नया डेटा वाउचर अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। इस डेटा वाउचर की कीमत 35 रुपये हैं। इसमें लोगों को 1GB का 4G या 5G डेटा एक हफ्ते के लिए ऑफर किया जाता है।

​Vi ने 35 रुपये में लॉन्च किया नया Data Voucher, 1GB डेटा के साथ 28 दिन OTT एक्सेस

इसके अलावा, यूजर्स को 28 दिनों के लिए OTT सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट भी प्राप्त होगा।

Vi का 35 रुपये वाला डेटा वाउचर

वीआई का 35 रुपये वाले डेटा वाउचर में यूजर्स को 1 जीबी का 4जी या 5जी डेटा मिलता है। इसके डेटा को यूजर्स 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स के मोबाइल पर बेस प्लान एक्टिव होना जरुरी है। 1 जीबी के साथ वीआई के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक ओटीटी सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

वीआई यूजर्स को  Vi Movies & TV ऐप एक्सेस मिलेगा। इस ऐप के जरिए ग्राहकों को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। इसमें Sony Liv, Jio Hotstar, Shemaroo, कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए Playflix तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्राप्त होगा। लेकिन यूजर्स इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म ही सेलेक्ट कर पाएंगे। इन दोनों एप को यूजर्स 28 दिन तक एक्सेस कर कंटेंट इंजॉय कर सकते हैं। इस ऐप को सिर्फ मोबाइल में ही एक्सेस मिलेगा।

जियो और एयरटेल के प्लान

Jio भी अपने यूजर्स को ओटीटी का सस्ता डेटा प्लान ऑफर करता है। डेटा प्लान की शुरुआती कीमत 103 रुपये है, इसमें 5GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही जियो यूजर्स को 28 दिनों के लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

एयरटेल अपने यूजर्स को 200 रुपये वाला डेटा प्लान ऑफर करता है, जिसमें वह 28 दिन के लिए Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium, SonyLIV, YouTube, और 18 से ज्यादा दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस Airtel Xstream Play एप मौजूद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply