India

​इतनी सस्ती और CNG वाली कार को भी नहीं मिले खरीदार! बंद होते ही बिक्री घटकर रह गई सिर्फ इतनी

टाटा मोटर्स की एंट्रीलेवल कारों में शामिल टिगोर अब भारतीय बाजार से विदा हो चुकी है. कंपनी ने इसकी जगह अपनी नई कार एरिस को उतारा है. अक्टूबर 2026 की बिक्री के आंकड़ों में इन दोनों कारों का असर साफ देखने को मिला. टिगोर की बिक्री बंद होने के बाद तेजी से नीचे आ गई और पिछले महीने इसे सिर्फ 334 ग्राहक ही मिले. वहीं, नई एरिस को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अक्टूबर में इसकी 4,005 यूनिट बिकीं

​इतनी सस्ती और CNG वाली कार को भी नहीं मिले खरीदार! बंद होते ही बिक्री घटकर रह गई सिर्फ इतनी

टिगोर की बची हुई यूनिट की बिक्री के लिए डीलरशिप पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसी वजह से अक्टूबर में इसकी 334 यूनिट बिक पाईं. अब यह कार टाटा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्टेड नहीं है. अगर कोई इसे खरीदना चाहता है, तो उसे ऐसी डीलरशिप का पता लगाना होगा जहां इसका स्टॉक अभी बचा हुआ है.

टाटा टिगोर कीमत

बंद होने से पहले की एक्सशोरूम कीमत 5.55 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये के बीच थी. दूसरी ओर, कंपनी ने नई एरिस को 5.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. यानी नई कार की शुरुआती कीमत टिगोर से भी कम रखी गई है. लुक और फीचर्स के मामले में भी एरिस को बेहतर बनाया गया है. इसमें ट्विन CNG सिलेंडर का ऑप्शन मिलता है. टिगोर में भी कंपनी CNG का विकल्प देती थी.

टाटा टिगोर का एक्सटीरियर

ने साल 2025 में टिगोर को आखिरी बार अपडेट किया था. उस दौरान कार के बाहरी डिजाइन में कुछ छोटे बदलाव किए गए थे. इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को हल्का नया लुक दिया गया था. कुछ वेरिएंट में बूटलिड पर छोटा स्पॉइलर भी जोड़ा गया था. इसके अलॉय व्हील का डिजाइन पहले जैसा ही था, लेकिन हाइपरस्टाइल व्हील के लुक में बदलाव किया गया था.

टाटा टिगोर का इंटीरियर

कार के केबिन में एल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील दिया गया था. इसके हायर ट्रिम्स में डुअलटोन लेदर फिनिश मिलती थी. इसमें 3.5इंच का म्यूजिक सिस्टम डिस्प्ले, स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल और फॉलोमीहोम हेडलैंप जैसे फीचर्स भी थे. वहीं, टॉप ट्रिम में 10.25इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 360डिग्री कैमरा मिलता था. कुल मिलाकर इसका केबिन आरामदायक बनाया गया था.

टाटा टिगोर की सेफ्टी

सेफ्टी के लिए टिगोर में LED हेडलैंप के साथ डेटाइम रनिंग लैंप, 15इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, फ्रंट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , हिल होल्ड कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए थे. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा जैसी सेडान से था. अपनी कीमत के चलते टिगोर इस सेगमेंट की किफायती कारों में शामिल रही.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply