CrimeIndia

​कटनी के ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के सोने-हीरे के गहनों की चोरी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के गहने पार कर दिए। शातिर चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार में 9 इंच का छेद किया और इसी रास्ते अंदर दाखिल होकर करोड़ों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा सुबह शोरूम मालिक और स्टाफ के पहुंचने पर हुआ।

​कटनी के ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के सोने-हीरे के गहनों की चोरी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शोरूम में रखा अधिकांश गोल्ड और डायमंड का स्टॉक चोरी हो चुका है। वारदात को अंजाम देने के दौरान चोर अपने कुछ औजार मौके पर ही छोड़ गए। घटनास्थल से हथौड़ी और पेचकश जैसे औजार मिले हैं। बताया गया है कि शोरूम के पीछे की दीवार में बनाया गया छेद कब्रिस्तान और खदान की ओर जाने वाले रास्ते से जुड़ा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके आनेजाने के रास्ते और वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी से बरगवां इलाके में हड़कंप मच गया है। शोरूम में सेंध लगाकर अंजाम दी गई इस वारदात ने पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply