CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

​​​​​ ​​​छतरपुर में 2 मासूम भाइयों के गायब होने की मिस्ट्री उलझी, अब सामने आया मां और प्रेमी का वीडियो..?​​​​​​​

Featured Image

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौटते वक्त लापता हुए दो सगे भाइयों का मामला 40 घंटे बीत जाने के बाद भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. साढ़े 12 साल और 8 साल के दो मासूम बच्चे रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हैं और पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, इस हाई-प्रोफाइल मामले में नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं, जिसने पुलिस जांच और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है.

घटना के बाद पुलिस ने जब स्कूल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें दोनों मासूम एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दिए. शुरुआती जांच के आधार पर पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.

मां और कथित प्रेमी का वीडियो वायरल

मामले ने उस वक्त नया और नाटकीय मोड़ ले लिया, जब पीड़ित मां और उसके कथित प्रेमी दोस्त का एक वीडियो सामने आया. स्थानीय स्तर पर चर्चाएं गर्म हैं कि बच्चों को ले जाने के पीछे महिला के कथित प्रेमी का हाथ हो सकता है. इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल पर भी गहराई से जांच कर रही है कि कहीं महिला और उसका साथी पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहे हैं.

पुलिस की 4 विशेष टीमें मैदान में, एएसपी का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए लवकुशनगर सब-डिवीजन में पुलिस की 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया- पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध के मूवमेंट के आधार पर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है. संदिग्ध के पकड़े जाने और बच्चों के सुरक्षित बरामद होने के बाद ही पूरी हकीकत सामने आ सकेगी. फिलहाल, दोनों मासूम बच्चे किस हाल में हैं और कहां हैं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply