TrendingUttar Pradesh

​जन्माष्टमी पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- भारत की एकता और आस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को भुगतना होगा परिणाम

​जन्माष्टमी पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- भारत की एकता और आस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को भुगतना होगा परिणाम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण के धर्म की रक्षा और बुराई के विनाश के संदेश का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज में नफरत पैदा करने या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी और असामाजिक ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी मथुरा यात्रा के दूसरे दिन यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग 5,200 साल पहले इस स्थान पर प्रकट हुए भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। 

उन्होंने कहा, “जहां भी अच्छाई की शक्तियां मौजूद हैं, उनकी हर परिस्थिति में रक्षा की जाएगी। लेकिन जहां भी राष्ट्रविरोधी और असामाजिक ताकतें अपना सिर उठाएंगी, समाज में नफरत पैदा करेंगी या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगी, भगवान कृष्ण ने 5,000 साल पहले ही बता दिया था कि उनका भाग्य क्या होगा।” 

मुख्यमंत्री ने भगवद् गीता के श्लोक के अंश, “परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृतम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज का मार्गदर्शन करती रही है। आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का ‘पूर्ण अवतार’ बताते हुए कहा कि आर्यावर्त में “धर्म, सत्य और न्याय” की स्थापना के लिए 5,200 साल पहले वह इस स्थान पर प्रकट हुए थे। 

‘सनातन आस्था को मिटाने में कोई सफल नहीं हुआ’

सीएम योगी कहा कि बारबार आक्रमणों और विभिन्न समूहों द्वारा भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिशों के बावजूद ब्रज क्षेत्र ने अपनी धार्मिक विरासत और भगवान कृष्ण की स्मृतियों को संरक्षित रखा है। उन्होंने कहा, ”कई आक्रमण हुए और कई लोगों ने भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन आस्था को मिटा नहीं सका।” 

मुख्यमंत्री ने कहा, “जिन्होंने सनातन आस्था को मिटाने का साहस किया, वे स्वयं धूल में मिल गए, लेकिन श्री कृष्ण और राधा रानी की यादें, न केवल ब्रज में, बल्कि पूरे भारत में, आज भी हमें प्रेरित करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्साहजनक वातावरण प्रदान करती हैं।” आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के लिए मथुरा पहुंचे भक्तों का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश के लोगों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार से ही जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा में हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply