Uttar Pradesh

दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट… गर्मी से मिलेगी राहत; 15 से ज्यादा राज्यों में बदलेगा मौसम

Satya Report: पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण देश की जनता का बुरा हाल है. देशभर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी है. दुनियाभर के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में भारत के सबसे अधिक शहर नाम दर्ज हैं. महाराष्ट्र के अकोला शहर में तो पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों को दिन में जरूरी काम न होने पर घरों से न निकलने की सलाह दी है.

दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट… गर्मी से मिलेगी राहत; 15 से ज्यादा राज्यों में बदलेगा मौसम
दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट… गर्मी से मिलेगी राहत; 15 से ज्यादा राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार शाम को भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा. इस के चलते हफ्तेभर देश में आंधीतूफान और भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट देखी जा सकती है. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आईएमडी के अनुसार, 27 अप्रैल को उत्तर भारत में लू चलने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद मौसम सुहाना हो जाएगा.

जानें कब होगी दिल्लीयूपी में बारिश

जम्मूकश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच हल्की बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 से 30 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में 6070 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलने का अलर्ट जारी किया है.

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का होने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधीतूफान और बारिश होने की संभावना है. मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी इस हफ्ते गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी.

जारी रहेगा हीटवेव का असर

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे यहां उमस भरा माहौल रहेगा. हालांकि, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान की गिरावट तो दर्ज की जाएगी, लेकिन हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा.
आंधीतूफान और बारिश के होने से तापमान में धीरेधीरे गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहें, बेवजह बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply