IndiaUttar Pradesh

​बदायूं के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल्लीमेरठ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जरीफनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव उस्मानपुर के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में डिलीवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है और टक्कर मारने वाली रोडवेज बस की तलाश शुरू कर दी है.

​बदायूं के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पुष्पेंद्र निवासी ग्राम शमसपुर कुवरी के रूप में हुई है, जो डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. दिल्लीमेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के पास एक रोडवेज बस ने पुष्पेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

शुक्रवार को कराया गया पोस्टमार्टम, रोडवेज बस की तलाश में जुटी पुलिस

26 वर्षीय बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर शमसपुर कुवरी गांव स्थित उसके घर में मातम पसर गया है. परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची जरीफनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के जरिए टक्कर मारने वाली रोडवेज बस और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply