IndiaUttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 6 साल चुप्पी, 4 दिन में 14 इंटरव्यू! नृपेंद्र मिश्रा पर चंपत राय के गंभीर सवाल

राम मंदिर दान राशि चोरी और चढ़ावे के विवाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने बड़ा खुलासा किया है. अपने एक लिखित बयान में उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर नृपेंद्र मिश्रा के मीडिया में इंटरव्यू देने से खराब संदेश गया. साथ ही चंपत राय ने दावा करते हुए कहा कि संतों ने नृपेंद्र मिश्रा को खलनायक बताया है.

चंपत राय के बयान के मुताबिक 6 जुलाई को नृपेंद्र मिश्रा का ट्रस्ट की बैठक में आना तय था, टिकट भी हो चुका था, फिर अचानक 4 जुलाई को उन्होंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. चंपत राय ने कहा कि 6 साल में नृपेंद्र मिश्रा ने व्यवस्थाओं के बारे में किसी से कोई चर्चा नहीं की लेकिन 4 दिन में 14 चैनलों पर बयान देते हुए अचानक व्यवस्थाओं पर बात करने लगना गलत था.

चंपत राय से पांच घंटे की पूछताछ

बता दें कि 15 जुलाई को सबसे पहले SIT ने चंपत राय से पांच घंटे की पूछताछ की थी. जिसके बाद दावा किया गया था कि चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर सबसे पहले चंपत राय ने ही FIR दर्ज करवाने से रोका था. इसके बाद सवाल उठा कि क्या चंपत राय को पुलिस कार्रवाई पर भरोसा नहीं था?

विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा प्रभाव

दरअसल TV9 भारतवर्ष के पास राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बारे में चंपत राय के लिखित बयान की डिटेल कॉपी है. इसके मुताबिक चंपत राय ने आगामी विधानसभा चुनाव पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई थी. साथ ही उन्होंने अपने बीच में ही कोई भेदिया होने का शक जताया, जिसने बात अखिलेश यादव तक पहुंचाई.

भैयाजी जोशी ने बैठक बुलाई थी बैठक

चंपत राय ने लिखा कि 11 जून को लखनऊ में भैयाजी जोशी ने बैठक बुलाई थी, जिसमें ट्रस्ट के 5 लोग मौजूद थे और सातवें प्रान्त प्रचारक थे. पत्र के मुताबिक चंपत राय नहीं चाहते थे कि बात मीडिया में या बाहर कहीं लीक हो. चंपत राय का मानना है कि राम मंदिर ट्रस्ट का दुष्प्रचार हुआ जो प्रायोजित था. वहीं चढ़ावा चोरी मामले के एक आरोपी के नेपाल भागने की भी बात सामने आई, जिसे भारतनेपाल सीमा पर पकड़ा गया.

आज अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक

वहीं राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संत समाज में भी हलचल तेज हो गई है. संत समाज ने इस मामले को लेकर आज बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक मेंकंप्यूटर बाबा समेत कई साधुसंत आज अयोध्या में जुटेंगे. संतों ने ट्रस्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ हीराम मंदिर चढ़ावे में कथित घोटाले की उच्चस्तरीय जांच और सीबीआई जांच की भी मांग उठी है.

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर कार्रवाई की मांग

संतों ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. चंपत राय के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी संतों ने मांग की है. संतों का आरोप है कि एसआईटी ने छोटे आरोपियों पर कार्रवाई की और बड़े लोगों को छोड़ दिया है. अब आज सुबह 11:00 बजे संत समाज अयोध्या में बैठक करेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. संत रामलला के दर्शन कर कथित विवाद को लेकर भगवान राम से क्षमा भी मांगेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply