BusinessIndia

​रेलवे शेयरों में गिरावट, IRCTC से लेकर RVNL तक, 3% तक टूटे स्टॉक, क्या अभी खरीदारी का सही मौका?

शेयर बाजार में कमजोरी के बीच शुक्रवार को रेलवे कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. IRCTC, RVNL, IRFC, RailTel और IRCON International जैसे प्रमुख रेलवे शेयरों में 1.90% से लेकर 3% तक की गिरावट दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, रेलवे शेयरों में गिरावट की वजह कंपनियों के मुनाफे पर दबाव, प्रोजेक्ट पूरे करने में देरी और बाजार में कमजोरी है.

​रेलवे शेयरों में गिरावट, IRCTC से लेकर RVNL तक, 3% तक टूटे स्टॉक, क्या अभी खरीदारी का सही मौका?

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और शेयरों की कीमतों में सुधार का भी असर पड़ा है. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह गिरावट रेलवे शेयरों में खरीदारी का मौका है?

आज क्यों गिर रहे हैं रेलवे कंपनियों के शेयर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेलवे शेयरों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं. रेलवे कंपनियों को अब ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी मुकाबला करना पड़ रहा है, जिनमें मुनाफे का मार्जिन पहले के मुकाबले कम है. पहले कई कंपनियों को सीधे रेलवे से प्रोजेक्ट मिल जाते थे, लेकिन अब खुली बोली के जरिए काम हासिल करना पड़ रहा है. इससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है.

इसके अलावा वंदे भारत जैसी परियोजनाओं को पूरा करने में आ रही चुनौतियां भी कंपनियों के कामकाज को प्रभावित कर रही हैं. इन सभी वजहों से रेलवे कंपनियों की कमाई और मुनाफे को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी है.

शेयर मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, रेलवे शेयरों पर बाजार में चल रही बिकवाली का भी असर पड़ा है. विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. इसके अलावा मंथली फ्यूचर एंड ऑप्शन एक्सपायरी के कारण भी शेयरों में उतारचढ़ाव बढ़ा है. निवेशक अब कंपनियों के तिमाही नतीजों और उनके पास मौजूद ऑर्डर को समय पर पूरा करने की क्षमता पर नजर रख रहे हैं.

क्या रेलवे शेयरों में गिरावट खरीदारी का मौका है?

रेलवे शेयरों में आई इस गिरावट को लेकर विशेषज्ञों की राय अलगअलग हो सकती है. लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से वैल्यू तलाशने वाले निवेशक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, IRFC रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कर्ज उपलब्ध कराने का काम करती है. हाल ही में रेलवे के पूंजीगत खर्च को लेकर सामने आई घोषणाओं से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है. इसलिए निवेशक इस शेयर में खरीदारी के मौके तलाश सकते हैं.

IRFC शेयर का टारगेट प्राइस क्या है?

IRFC का शेयर फिलहाल 75 से 90 रुपए के दायरे में कारोबार कर रहा है. अगर यह शेयर मजबूती के साथ 90 रुपए के स्तर को पार करता है, तो इसमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसी स्थिति में शेयर का भाव निकट भविष्य में 100 रुपए और फिर 110 रुपए तक पहुंच सकता है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply