पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी अपने बयान से राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिना किसी का नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा ”लोकतंत्र के दीमक पश्चिम बंगाल में भी लग गए।”
वहीं नेहा सिंह राठौर ने दो वीडियो शेयर करके भी सवाल उठाए हैं कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में कैसे जीत गई?
X पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा है, ”भाजपा पश्चिम बंगाल चुनाव आख़िर किस मुद्दे पर जीती है?”
एक वीडियो शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा है ”भाजपा पश्चिम बंगाल चुनाव जीत गई। चुनाव आयोग को बधाई।”
नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं और भोजपुरी लोक गायिका के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने ‘यूपी में का बा’ और ‘बिहार में का बा’ जैसे गीतों के जरिए सामाजिकराजनीतिक मुद्दों को उठाकर खास पहचान बनाई। वे ‘भोजपुरी बचाओ आंदोलन’ से भी जुड़ी रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
अपने गीतों और पोस्ट्स के जरिए वे कई बार सरकार की आलोचना कर चुकी हैं। हालांकि, कुछ मुद्दों पर उनके बयान विवादों में भी रहे हैं।



