India

​विदेश जाएंगे भूल! भारत की इन लोकेशन पर होता है चेरी ब्लॉसम का शानदार नजारा

चेरी ब्लॉसम के दौरान पेड़ों पर लदे गुलाबी सफेदफूलों का नजारा बेहद शानदार होता है. जापान का चेरी ब्लॉसम सबसे खूबसूरत माना जाता है और यहां पर इसके लिए बकायदा फेस्ट आयोजित किया जाता है. हालांकि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप चेरी ब्लॉसम देख सकते हैं. नवंबर इसके लिए बेस्ट टाइम रहता है. अगर आपको भी विदेश जाए बिना ही चेरी ब्लॉसम देखना है तो जान लें ये जगहें कहां पर हैं.

​विदेश जाएंगे भूल! भारत की इन लोकेशन पर होता है चेरी ब्लॉसम का शानदार नजारा

भारत में चेरी ब्लॉसम का नजारा देखना हो तो आपको मुख्य रूप से भारत के उत्तरी पूर्वी राज्यों की ओर रुख करना चाहिए और कुछ हिमालयी क्षेत्रों में आप विजिट करना चाहिए.

नागालैंड में चेरी ब्लॉसम

आप चेरी ब्लॉसम देखने नागालैंड जा सकते हैं. यहां पर कोहिमा बोटैनिकल गार्डन और खुजामा गांव में जाएं. इसके अलावा यहां पर दजुकोऊ घाटी में भी पेड़ चेरी के गुलाबी फूलों की चादर से ढक जाते हैं.

मेघालय में शानदार नजारा

आपको चेरी ब्लॉसम देखने के लिए मेघालय जाना चाहिए. यहां आपको बेहतरीन एक्सपेरिमेंट मिलेगा. मेघालय के शिलांग में हर साल नवंबर के दौरान ‘चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल’ आयोजित किया जाता है. हर तरफ सड़कें, पहाड़, पेड़ों पर गुलाबी और सफेद फूल नजर आते हैं.

Image:Pexels

सिक्किम में खूबसूरत नजारे

चेरी ब्लॉसम के नजारे सिक्किम में भी कमाल होते हैं. आप दक्षिण सिक्किम में तेमी टी गार्डन जा सकते हैं या फिर उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में चेरी ब्लॉसम देखने जाएं. इन दोनों ही जगहों पर चेरी ब्लॉसम के दौरान कमाल का व्यू होता है.

हिमालयी क्षेत्रों में जाएं

आप चेरी ब्लॉसम देखने के लिए कुछ हिमालयी क्षेत्रों जैसे उत्तराखंड के पांगोट जा सकते हैं और हिमाचल की कुछ जगहों पर भी चेरी ब्लॉसम कमाल होता है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आप यहां तीर्थन घाटी,नारकंडा, बीर गांव, धर्मशाला के तिब्बती चिल्ड्रन विलेज जाएं. इन जगहों पर जंगली चेरी के पेड़ों पर ब्लॉसम शानदार नजर आता है.

दक्षिण भारत में चेरी ब्लॉसम

चेरी ब्लॉसम का नजारा दक्षिण भारत में भी देखा जा सकता है. इसके लिए आप यहां पर नीलगिरि की पहाड़ियों का रुख कर सकते हैं. यहां पर स्थित पुराने वानस्पतिक उद्यानों में भी ये गुलाबीसफेद फूल खिले होते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply