CrimeIndia

​साड़ी पहनाई, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर 3 बार किया सामूहिक कुकर्म… रांची जेल में कैदी से हैवानियत, 19 पर FIR

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है. जेल में बंद रहे एक 20 वर्षीय विचाराधीन कैदी के साथ मारपीट करने, जबरन नशीला पदार्थ पिलाने और तीन बार सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने रांची के खेलगांव थाने में लिखित शिकायत देकर जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी, मेडिकल ऑफिसर और एक दर्जन से अधिक कैदियों समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मामला सामने आते ही पुलिस और जेल महकमे में हड़कंप मच गया है.

​साड़ी पहनाई, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर 3 बार किया सामूहिक कुकर्म… रांची जेल में कैदी से हैवानियत, 19 पर FIR

रांची के रातू थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित के पिता ने गुरुवार को खेलगांव थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा एक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में होटवार जेल में बंद था, जिसे रांची की अदालत ने 12 जून 2026 को बरी कर दिया था. जेल से रिहा होने के बाद युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान और अवसाद में रहने लगा था, जिस कारण परिजन उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके. जब युवक की मानसिक स्थिति कुछ सामान्य हुई, तब उसने परिजनों को जेल के भीतर बिताए खौफनाक दिनों की आपबीती सुनाई.

तीन पर्वों पर जबरन साड़ी पहनाकर किया सामूहिक कुकर्म

पीड़ित के अनुसार, जेल के अंदर तीन अलगअलग अवसरों शिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल के दौरान कैदियों ने उसे जबरन साड़ी पहनाकर महिला के रूप में तैयार किया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया. इस हैवानियत के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ. पीड़ित ने इसकी शिकायत वार्ड प्रभारी से भी की थी, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से उसे कोई मदद या इलाज नहीं मिला.

जेल अधीक्षक, मेडिकल ऑफिसर व कैदियों समेत 19 पर केस

पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना पुलिस ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी, मेडिकल ऑफिसर और एक दर्जन से ज्यादा कैदियों समेत कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस संवेदनशील मामले के विभिन्न बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है. गौरतलब है कि होटवार जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. इससे पूर्व नवंबर 2025 में भी चर्चित शराब घोटाला मामले में जेल के अंदर बंद दो कैदियों के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जेल के कुछ अधिकारियों पर गाज गिरी थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply