CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

स्कूल जाने के लिए घर​​​​​ से निकली 17 वर्षीय छात्रा​​​​​​​​​​ लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

स्कूल जाने के लिए घर​​​​​ से निकली 17 वर्षीय छात्रा​​​​​​​​​​ लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

जेवर, उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा भवोकरा गांव की रहने वाली है और थोरा स्थित विद्यालय में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।

परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर छात्रा की तलाश की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने जेवर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसके लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply