Satya Report: Prabhsimran Singh: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है, लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी विस्फोटक पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

एक ओवर में 6 चौके, बना खास रिकॉर्ड
प्रभसिमरन सिंह ने के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़ते हुए 24 रन बटोरे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वह आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ कर चुके हैं। प्रभसिमरन की यह पारी उनके आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज को दर्शाती है।
This is unreal hitting 😮💨
6 balls, 6 boundaries for Prabhsimran Singh, only the 3rd player to do it in #TATAIPL.
Punjab Kings ends the powerplay in a commanding position, Will we witness the highest ever run chase of TATA IPL tonight”https://t.co/z1Tggdi51B”>pic.twitter.com/z1Tggdi51B
— Star Sports April 25, 2026
पावरप्ले में पंजाब का आक्रामक खेल
264 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर पावरप्ले के 6 ओवर में 116 रन जोड़ दिए। इस दौरान टीम का रन रेट 19 से भी ऊपर रहा, जिससे दिल्ली के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए।
मुकेश कुमार के ओवर में बरपा कहर
पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हर गेंद पर अलगअलग शॉट खेलते हुए लगातार 6 चौके जड़े। इतना ही नहीं, अगले ओवर की पहली गेंद पर भी चौका लगाकर उन्होंने लगातार 7 गेंदों पर 7 चौके लगाने का कारनामा कर दिखाया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
सबसे तेज अर्धशतक में शामिल प्रभसिमरन
प्रभसिमरन सिंह ने अपनी इस तूफानी पारी से के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी जगह बना ली। उनका यह प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ और मैच में दबाव को पूरी तरह पलट दिया।
PBKS के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- केएल राहुल vs DC – 14
- प्रियांश आर्य vs SRH – 16
- निकोलस पूरन vs SRH – 17
- प्रभसिमरन सिंह vs KKR – 18
- प्रभसिमरन सिंह vs DC – 18



