CricketIndia

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Satya Report: DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद वह 20 ओवर्स में 264 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल और नितीश राणा का बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 220 रनों की साझेदारी भी हुई। केएल राहुल ने इस मैच में नाबाद 152 रनों की पारी खेली तो वहीं राणा के बल्ले से 91 रनों की पारी देखने को मिली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने 11 विकेट हासिल किया।

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत
DC vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पंजाब किंग्स को टारगेट का पीछा करते हुए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 126 रनों की साझेदारी कर दी। प्रियांश आर्या के बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया। पंजाब किंग्स ने एक समय इस मैच में 201 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को 7 गेंद पहले इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 36 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं शशांक सिंह के बल्ले से नाबाद 19 रन देखने को मिले। पंजाब किंग्स की ये 7 मैचों में छठी जीत है, इसके अलावा एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने जहां 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम भी 17 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में 12 मुकाबले यहां पर खेले गए हैं और उसमें दोनों ही टीमें 66 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल , पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल , नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स  प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स

दिल्ली कैपिटल्स  विपराज निगम, करुण नायर, दुष्मांता चमीरा, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार।

पंजाब किंग्स  नेहाल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply