CricketIndia

लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बहुत बड़ा अपडेट, IPL ने फैंस को दी जानकारी

Satya Report: Lungi Ngidi Health Update: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को सन्न कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी एक कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। अब लुंगी की चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बहुत बड़ा अपडेट, IPL ने फैंस को दी जानकारी
लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बहुत बड़ा अपडेट, IPL ने फैंस को दी जानकारी

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, PBKS vs DC मैच के दौरान एंगिडी मिडऑफ से पीछे की ओर भागते हुए कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने गेंद तक पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह पीठ के बल गिर पड़े। गिरते ही उनका सिर जोर से जमीन से टकराया, जिसके बाद वह तुरंत दर्द से कराहते हुए सिर पकड़कर लेट गए।

मैदान पर छाया सन्नाटा

घटना के बाद खेल को तुरंत रोक दिया गया। फिजियो और मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची, लेकिन एंगिडी काफी देर तक उठ नहीं सके। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्ट्रेचर बुलाया गया और फिर एंबुलेंस को मैदान में लाना पड़ा। करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी चिंतित नजर आए। मेडिकल टीम ने बेहद सावधानी से एंगिडी को स्ट्रेचर पर शिफ्ट किया और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अब लुंगी की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

एंगिडी की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट

राहत की बात यह है कि लुंगी एंगिडी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल ले जाने के बाद उन्होंने सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति बेहतर हुई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। IPL ने बयान जारी करते हुए बताया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एंगिडी का सिर जमीन से टकरा गया था। सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। एंगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply