CrimeDelhiIndiaTrending

दिल्ली में लड़की से दोस्ती के विवाद में नौवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार ..

दिल्ली में लड़की से दोस्ती के विवाद में नौवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार ..

दिल्ली के नांगलोई में एक नौवीं कक्षा के छात्र की लड़की से दोस्ती के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर …और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में दिनदहाड़े कक्षा 9 के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना स्कूल की एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद के बाद घटी।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर को जब 15 वर्षीय लड़का अपनी दोस्त और कुछ साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था, तब यह घटना घटी। इस मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिग ने नौवीं के छात्र से लड़की से दोस्ती के बारे में पूछताछ की। कुछ कहासुनी के बाद, किशोर और उसके दोस्त घर चले गए। लगभग 15 से 20 मिनट बाद, उन्हीं तीन लड़कों ने उन्हें फिर से रोका और लड़की के साथ दोस्ती को लेकर बहस शुरू हो गई। लड़की भी पहले की कहासुनी के दौरान वहीं मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि एक नाबालिग ने कथित तौर पर लड़के की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया और फिर अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply