Madhya Pradesh

Khyati Jain Death Case: ‘मां, आपने मेरी जान ले ही ली’… ख्याति जैन के आखिरी मैसेज से बढ़ा सस्पेंस, 24 दिन बाद भी नहीं हुई FIR

Bhopal Khyati Jain Death Case: मध्य प्रदेश के भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही ख्याति की 11 मई 2026 को मौत हो गई थी, लेकिन 24 दिन बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है. मृतका की मां वर्षा जैन ने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक कई शिकायतें देकर बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.

Khyati Jain Death Case: ‘मां, आपने मेरी जान ले ही ली’… ख्याति जैन के आखिरी मैसेज से बढ़ा सस्पेंस, 24 दिन बाद भी नहीं हुई FIR
Khyati Jain Death Case: ‘मां, आपने मेरी जान ले ही ली’… ख्याति जैन के आखिरी मैसेज से बढ़ा सस्पेंस, 24 दिन बाद भी नहीं हुई FIR

मृतका की मां का आरोप है कि मौत से पहले ख्याति का बॉयफ्रेंड तनिष करीब तीन घंटे तक उनके घर में मौजूद था. उन्होंने बताया कि वह इंटरव्यू के सिलसिले में सोनकच्छ गई थीं. इस दौरान तनिष घर पर था और बाद में उसने ही बेटी की मौत की जानकारी दी. मां का दावा है कि घर से जाने के बाद तनिष दोबारा घर लौटा और वीडियो भी बनाया था, जिसकी जांच की जानी चाहिए.

निष्पक्ष जांच की मांग

मामले में एक मैसेज भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर ख्याति ने लिखा था, मां, आपने मेरी जान ले ही ली. इस मैसेज के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. वर्षा जैन ने भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का हवाला देते हुए बेटी की मौत को भी संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. मृतका की मां लगातार पुलिस से न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस फिलहाल आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मृतका के बॉयफ्रेंड तनिष से पूछताछ भी की जा रही है. हालांकि, अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply