
Image AI
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड लड़की को बाइक पर घूमने के बहाने रेलवे स्टेशन पर ले गया था.
Bilaspur Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि 13 साल की लड़की की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से थी. जो एक दिन बाइक पर घुमाने के बहाने लड़की को रेलवे स्टेशन पर ले गया. फिर उसके बाद अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया.
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच की है. ये पूरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.
सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप
बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को बाइक पर घूमने के बहाने रेलवे स्टेशन पर ले गया और सूनसान जगह देखकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
लड़की अचानक हो गई थी लापता
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की 5 मई को अचानक लापता हो गई थी. जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से दस्तयाब किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी.
पीड़िता ने क्या कहा?
पुलिस की पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था. इसके बाद वो रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे. जहां उसके 2 दोस्त पहले से मौजूद थे. सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से रेप किया. आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है.
पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर टीआई रजनीश सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सों एक्ट की धाराएं जोड़कर 3 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है. तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.



