CrimeTrending

नर्सिंग छात्रा की मौत में सामने आया नया माेड़,गर्भपात की दवा नहीं; जबरन शारीरिक संबंध से गई जान…

नर्सिंग छात्रा की मौत में सामने आया नया माेड़,गर्भपात की दवा नहीं; जबरन शारीरिक संबंध से गई जान…

: वाराणसी में नर्सिंग की छात्रा फलक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया.

 Varanasi News: वाराणसी में नर्सिंग की छात्रा फलक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया. आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा को कमरे में बंद रखा और इस दौरान साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी करता रहा. मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, 10 जून की सुबह छात्रा अपने परिचित मोहम्मद समीर के कमरे पर गई थी. पूछताछ में सामने आया उसके प्रेमी ने  क्रुर तरीके से शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई. आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसे तुरंत चिकित्सा सहायता नहीं दिलाई गई.

कमरे में तड़पती रही छात्रा

जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा करीब डेढ़ घंटे तक कमरे के अंदर ही चीखती-चिल्लाती रही लेकिन समीक को थोड़ा भी रहम नहीं आया, उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी. समय रहते इलाज नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई.

 मोबाइल तोड़कर साक्ष्य मिटाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया. आरोप है कि मोबाइल तोड़कर उसे कमरे में रखे कूलर में डाल दिया गया, ताकि घटनास्थल से जुड़े संभावित साक्ष्य नष्ट किए जा सकें. इसी बिंदु को लेकर पुलिस तकनीकी जांच भी कर रही है.जांच अधिकारियों के मुताबिक जब छात्रा की हालत बेहद नाजुक हो गई, तब आरोपी उसे कमरे के बाहर सीढ़ियों के पास छोड़कर वहां से चला गया. बाद में छात्रा अचेत अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

छात्रा के पिता की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 क्या है पूरा मामला?

मृतक छात्रा मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली थी और वाराणसी में अपनी मां के साथ रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी. बुधवार को वह सारनाथ क्षेत्र स्थित एक बायज पेइंग गेस्ट हाउस की सीढ़ियों पर मृत अवस्था में मिली थी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच रिपोर्ट और फोरेंसिक तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply