India

UP Pati Pitai: इस बात से नाराज पत्नी ने पति पर बरसाए डंडे, पहले चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, फिर करंट लगाया, अब जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

UP Pati Pitai: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार रात एक महिला ने नशे की हालत में घर लौटे अपने ही पति को पहले बेरहमी से पीटा, फिर चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया। पत्नी इतने में ही नहीं इसके बाद उसने पति पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। वहीं पति की चीखपुकार सुनकरपहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Pati Pitai: इस बात से नाराज पत्नी ने पति पर बरसाए डंडे, पहले चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, फिर करंट लगाया, अब जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

नशे में घर लौटने के बाद हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजीव तिवारी हलवाई का काम करता है। रविवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी रन्नो देवी से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया।

चारपाई से बांधकर की पिटाई, फिर लगाया करंट

आरोप है कि महिला ने पहले पति की डंडे से जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चारपाई से रस्सी से बांध दिया और बिजली के तार लगाकर करंट दिया। हमले में संजीव के सिर पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। उनके पैर और हाथ में भी बिजली के तार बंधे मिले।

चीखें सुनकर पहुं  चे पड़ोसी, जबरन खुलवाया दरवाजा

रात करीब 10:30 बजे घर से लगातार चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन महिला ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। संजीव चारपाई से बंधे पड़ा था, सिर से खून बह रहा था और पास में खून से सना डंडा पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें महिला के कब्जे से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

हालत गंभीर, कानपुर रेफर

घायल संजीव को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घायल के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घायल की हालत में सुधार होने पर उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply