Ayodhya Samajwadi Party Poster: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का खुलासा करने वाली समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे पर जमकर प्रहार किया। इस बार पार्टी ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर तगड़ा वार किया है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़ेबड़े पोस्टर लगाए, जिनमें लिखा था ‘राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना’।

यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला के नाम से लगाए गए थे। देर रात इन पोस्टरों के लगते ही राज्य की राजनीति जमकर गरमा गई, भाजपा पोस्टरों को लेकर बौखला उठी और प्रशासन हरकत में आ गया। आननफानन में पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे से शहर से पोस्टर हटा दिए और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई।
गोरखपुर में देर रात लगाए पोस्टर
देर रात समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने रामराम जपना, चढ़ाया दान अपना’ लिखा एक विवादित पोस्टर लगाना शुरू किया। स्थानीय चौकी इंचार्ज को पता चलते ही, वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया।
लखनऊ में लगे पोस्टर
इसके अलाव लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए। लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर “सनातन ही समाजवाद है” संदेश वाला एक होर्डिंग लगाए गए ।
Lucknow, Uttar Pradesh: A hoarding carrying the message “Sanatan Hi Samajwad Hai” has been put up outside the Samajwadi Party headquarters in Lucknow pic.twitter.com/NswTtwmZdo
— IANS July 10, 2026
प्रधानमंत्री देश को जवाब दें – सचिन पायलट
कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था के नाम पर धोखा और लूट का मामला है। इसमें बड़े स्तर पर घोटाले के संकेत मिल रहे हैं। अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से डर क्यों है? पीएम देश के सामने जवाब दे। लोगों को विश्वास दिलाएं कि भविष्य में चंदा चोरी नहीं होगी। निचले स्तर के लोगों का नाम सामने लाकर इस मुद्दे को ठंडा करने का इंतजार किया जा रहा है।
LIVE: Press Briefing by Shri @SachinPilot | Ram Mandir Donation Scam | Agra, U.P https://t.co/fnvCl7LYSv
— Congress July 11, 2026
–
चढ़ावा चोरी ने किया कलंकित
मामले को लेकर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होगी। एक हाई लेवल समिति बनाई गई है। संभवतः जज उसके अध्यक्ष है।


