IndiaTrending

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

Mubarakpur WeavingUP Handloom Exhibition: भारत की हथकरघा विरासत को सहेजने और पारंपरिक बुनकर समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक 5 से 7 अगस्त 2026 तक एक प्रदर्शनीसहबिक्री का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के मुबारकपुर की बुनाई परंपरा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

15 प्रमुख बुनाई परंपराओं के हथकरघा उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

बांद्राकुर्ला कॉम्प्लेक्स , मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी में 15 प्रमुख बुनाई परंपराओं के हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें पैठणी , पोचमपल्ली इकत , कोटा डोरिया , संबलपुरी , भागलपुर सिल्क , कांथा स्टिच , कच्छ शॉल , वेंकटगिरि , आरणी सिल्क , बालरामापुरम , मुबारकपुर , अंबाला हथकरघा , बाघ , भगैया सिल्क और उत्तरीय शामिल हैं।

उत्पादकों से प्रामाणिक हथकरघा उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा

आगंतुकों को सीधे उत्पादकों से प्रामाणिक हथकरघा उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। कारीगरों, , संस्थागत खरीदारों और बाजार से जुड़े हितधारकों के बीच बातचीत को आसान बनाने, नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक बाजार संबंध स्थापित करने के लिए 6 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे एक ‘क्रेताविक्रेता सम्मेलन’ का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढें

को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, नाबार्ड अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रदर्शनियों, जागरूकता पहलों और बाजार प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता आ रहा है। बैंक ने पारंपरिक हथकरघा उत्पादों के भौगोलिक संकेत पंजीकरण, आजीविका विकास एवं कौशल संवर्धन कार्यक्रमों और ग्रामीण उद्यम उत्पादक संगठनों के माध्यम से हथकरघा कारीगरों को एकजुट करने में भी सहयोग प्रदान किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply