India

लॉन्च हो गई नई Mahindra Scorpio-N; 360 कैमरा, बड़े डिस्प्ले और सनरूफ से बढ़ा SUV का जलवा

महिंद्रा ने स्कॉर्पियोएन फेसलिफ्ट को 13.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 25.49 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि एसयूवी 15 अगस्त 2026 को लॉन्च होगी. 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियोएन में नए अलॉय व्हील्स के अलावा डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि, केबिन के अंदर कई बड़े बदलाव किए गए हैं और इसमें सुविधा के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए है.

लॉन्च हो गई नई Mahindra Scorpio-N; 360 कैमरा, बड़े डिस्प्ले और सनरूफ से बढ़ा SUV का जलवा

नई Mahindra ScorpioN कीमत

रेंज में Z2 पेट्रोल एमटी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है, जबकि बेस डीजल Z2 2WD एमटी वेरिएंट की कीमत 14.19 लाख रुपये है. महिंद्रा ने मैनुअल गियरबॉक्स के साथ नए Z8S वेरिएंट भी पेश किए हैं.ScorpioN Z8S पेट्रोल मैनुअल की कीमत 17.79 लाख रुपये और Z8S डीजल मैनुअल की कीमत 18.79 लाख रुपये है.

टॉपस्पेक Z8L 6सीटर ADAS पेट्रोल मैनुअल और AT की कीमत लगभग 21.69 लाख रुपये और 23.05 लाख रुपये है, जबकि डीजल मैनुअल और AT की कीमत लगभग 22.47 लाख रुपये और 23.80 लाख रुपये है.अब डीजल Z4 और Z8T वेरिएंट के साथ 4WD सेटअप में आती है. Z4 4WD MT की कीमत 18.03 लाख रुपये है, जबकि Z8T 4WD MT और AT की कीमत लगभग 22.86 लाख रुपये और 24.39 लाख रुपये है.

प्रीमियम फीचर्स के साथ लौटी Mahindra ScorpioN

नई Mahindra ScorpioN फीचर्स

नई Mahindra ScorpioN में कई जोड़े गए हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, नए 18इंच डायमंडकट अलॉय व्हील्स और अपडेटेड 12.3इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, फुल स्क्रीन नेविगेशन वाला 10.25इंच HD डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पहली रो में 65W USB टाइपC फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

नई Mahindra ScorpioN इंजन

नई Mahindra ScorpioN में पावरट्रेन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह SUV पहले की तरह 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी. दोनों इंजन ऑप्शन में आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन चुनने को मिलेगा. इसके अलावा, अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी जारी रहेगा.

नए अलॉय व्हील्स से लेकर हाईटेक केबिन तक सबकुछ बदला

फीचर्स अपडेट के तौर पर Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट में अब बड़े 18इंच डायमंडकट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो पहले मिलने वाले 17इंच व्हील्स की जगह लेंगे. इसके साथ ही SUV में फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 65W USB TypeC फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है, जिससे डिवाइस चार्ज करना और आसान हो जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply