TrendingUttar Pradesh

बरेली में अब कैमरे से करियर तक का सफर: : , Bareilly International University में शुरू हुई फाइन आर्ट्स फैकल्टी

बरेली, अमृत विचार।  मेडिकल की पढ़ाई में ऊंचे मानक और अपनी पहचान बना चुकी बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अब पढ़ाई का दायरा और बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी में अब कैमरा, फोटोग्राफी, फिल्म और विजुअल आर्ट की पढ़ाई का रास्ता भी खुल गया है। यानी जिन छात्रों की दिलचस्पी कैमरे के पीछे की दुनिया में है, उनके लिए बरेली में ही सीखने का एक नया विकल्प तैयार हो गया है। मंगलवार को पूजाअर्चना के साथ बीआईयू में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स की शुरुआत की गई। इसके साथ ही फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग में प्रशिक्षण के लिए नए कोर्स की शुरुआत भी हुई है।
खास बात ये है कि फिल्म मेकिंग और फोटोग्राफी के प्रशिक्षण के लिए बीआईयू ने दिल्ली की IIP Academy के साथ हाथ मिलाया है। यानी बरेली में रहने वाले छात्रों को इन क्षेत्रों में प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए हर बार दिल्ली या मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को लघु फिल्म बनाने से लेकर बड़े पर्दे पर काम करने तक की बारीकियां सिखाई जाएंगी। विश्वविद्याल प्रबंधन के अनुसार, एफएफए के माध्यम से स्टूडेंट यहां लघु फिल्में और बड़े पर्दे पर काम करने के लिए प्रशिक्षण हासिल कर सकें और फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में अपना करियर संवार सकेंगे।

 

देश के विकास में भी योगदान : कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल ने बताया कि बीआईयू में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स शुरू करने की पहल न सिर्फ स्टूडेंट्स के जीवन में उन्नति के नए रास्ते खोलेगी, बल्कि बरेली के साथ देश के विकास में भी योगदान देगी। निदेशक डा. वरुण अग्रवाल ने बताया कि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मेडिकल जगत में अहम स्थान बना चुकी है। सभी प्रकार के मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कोर्सेज बीआईयू में संचालित हो रहे हैं। स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स शुरू कर रहे हैं, जो आईआईपी एकेडमी दिल्ली के साथ कोलैबोरेशन में स्टार्ट किया गया है। इससे फोटोग्राफी और कल्चरल एक्टिविटीज को बीआईयू कैंपस में बढ़ावा मिलेगा। जो स्टूडेंट्स इन सब एक्टिविटीज में एनरोल और कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। 

 

 कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल ने  कहा कि सभी जानते हैं कि नया दौर सोशल मीडिया का है। इसमें फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी बहुत ही आवश्यक रोल प्ले करता है। इसी को देखते हुए बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट की शुरूआत की है। बीआईयू ने दिल्ली के जानेमाने फोटोग्राफी इंस्टीट्यूट आईआईपी  के साथ कोलैबोरेशन में कोर्सेज शुरू किए हैं। फैक्ल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर हुई पूजाअर्चना बीआईयू कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, प्राधिकुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रतिकुलपति डॉ. किरण अग्रवाल, निदेशक डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. चीना गर्ग उपस्थित रहे। 

 

बेहतरीन शोध संस्थान बनाने की दिशा में बड़ा कदम : राजेश गोयल 

आईआईपी एकेडमी के फाउंडर डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया की बीआईयू और आईआईपी का यह कोलैबोरेशन बरेली में बेहतरीन शोध संस्थान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसमें फोटोग्राफी, फ़िल्म मेकिंग और अन्य कई प्रकार के विजुअलपूरे भारत से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आ रहे हैं।

प्रशिक्षण लेने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट होगा आसान: सीओओ पार्थो कुनार 

अमृत विचार के सीओओ पार्थो  आर्ट कोर्स , इंटरनेशनल लेवल की फैकल्टी तैयार की गई है। बीआईयू में कुनार ने फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स का महत्व बताते हुए कहा कि बीआईयू में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स उत्तर भारत के साथ दिल्लीलखनऊ के बीच पहला ग्लोबल इन्फास्ट्रक्चर वाला कैंपस है। यहां की फैकल्टी प्रोफेशनली ट्रेंड होने के साथ इंडस्ट्री से भी सीधा जुड़ाव रखती है। यही वजह है कि बीआईयू में प्रशिक्षण लेने वाले स्टूडेंट्स को आसानी से अच्छे प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान होंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply