
फिनलैंड के एक परिवार ने मुंबई में एक नई शुरुआत करने के लिए अपना देश छोड़ दिया है। वे दुनिया के सबसे खुशहाल देश को छोड़कर मुंबई आ गए हैं। उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे अलग-अलग संस्कृतियों, लोगों और जिंदगी जीने के तरीके का अनुभव करें।
दरअसल, मुंबई में बसने के उनके फैसले ने लोगों का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि फिनलैंड अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल, सेफ्टी और स्टेबल जिंदगी के लिए जाना जाता है और यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी है।
सोशल मीडिया पर ‘द फिंडियन फ़ैमिली’ (@thefindianfamily) के नाम से फेमस यह परिवार अपनी यात्रा की झलकियां शेयर करता रहा है। इनमें उनके डेली फैमिली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं, जिनमें वे एक साथ एक्टिव रहते, खेलते और डांस करते हुए दिखाई देते हैं।
परिवार की कहानी: फिनलैंड से मुंबई तक
सोशल मीडिया पोस्ट की एक सीरीज में पेशे से एक टीचर और कंटेंट क्रिएटर टोको ने कहा कि फ़नलैंड में उनकी जिंदगी “शानदार” थी, जहां उन्हें सुरक्षित, स्थिर और आरामदायक जीवन-शैली मिली हुई थी, लेकिन वे नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे दुनिया का सिर्फ एक ही पहलू देखकर बड़े हों। उनकी पत्नी जानिका टूनैनेन एक डांस टीचर हैं। जाने-पहचाने माहौल में रहने के बजाय उन्होंने अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने और बिल्कुल अलग माहौल को अपनाने का फैसला किया।
गर्मजोशी से भरा बारिश वाला स्वागत
कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे इस साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में मुंबई आए। उनके आने के समय ही शहर में मॉनसून भी शुरू हो गया, जिससे उन्हें अपने नए घर में एक यादगार अनुभव मिला। “लंबे सफर के बाद, हम आखिरकार मुंबई पहुंच गए। हम आज सुबह जल्दी पहुंचे, थोड़ा आराम किया… और अब आखिरकार अपने नए घर को पहली बार देखने-जानने का समय आ गया है।”
परिवार ने मॉनसून की पहली बारिश से मिले “गर्मजोशी भरे बहुत बारिश वाले स्वागत” के बारे में मजाक भी किया। उन्होंने पोस्ट के आखिर में कहा कि ‘अब रोमांच शुरू होता है, नमस्ते, इंडिया।’
‘आपको यह बहुत पसंद आएगा’
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूज़र ने लिखा कि भारत का मज़ा लें! और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हमारा परिवार वहां दो साल रहा, जो हमारी ज़िंदगी के सबसे रोमांचक साल थे! मुझे भारत की याद आती है,”। “मुंबई के लोग बहुत जोश से भरे होते हैं। आपको यहां की हर चीज़ पसंद आएगी,” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया। तीसरे यूज़र ने कहा “बैकग्राउंड म्यूज़िक बहुत प्यारा है और हां, महाराष्ट्र और मॉनसून का तो पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है।”
दुनिया का सबसे खुशहाल देश
2026 के World Happiness Report के अनुसार, फिनलैंड लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुश देश बना है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Wellbeing Research Centre ने 147 देशों के लोगों से उनकी जिंदगी को 0 से 10 के स्केल पर रेट करवाया था। फिनलैंड को 7.764 का स्कोर मिला। इसकी वजह यहां की मजबूत सोशल पॉलिसी, मुफ्त यूनिवर्सिटी शिक्षा, पेरेंटल लीव, प्रकृति से जुड़ाव और लोगों के बीच भरोसा बताया गया है। टॉप 5 में फिनलैंड के बाद आइसलैंड, डेनमार्क, कोस्टा रिका और स्वीडन हैं। भारत इस लिस्ट में 116वें नंबर पर है, जो पिछले साल से 2 पायदान ऊपर है।
विदेश से भारत क्यों लौट रहे भारतीय
भारतीय विदेश से वापस भारत आने के पीछे सबसे बड़ा कारण परिवार, कम्युनिटी और कल्चर है। फिनलैंड जैसे “सबसे खुश देश” में भी कई इंडियन फैमिली को अकेलापन महसूस होता है, जबकि भारत में त्योहार, रिश्तेदार और रोज की भीड़ उन्हें जुड़ाव देती है। दूसरा कारण करियर और बिजनेस के मौके हैं।
इंडिया की तेज़ी से बढ़ती इकॉनमी, स्टार्टअप और नौकरियों में अब ग्लोबल लेवल के अवसर मिल रहे हैं। तीसरा कारण लागत और लाइफस्टाइल है। विदेश में महंगी हेल्थकेयर, टैक्स और ठंडे मौसम की तुलना में भारत में कम खर्च में बड़ा घर, खाना और सपोर्ट सिस्टम मिल जाता है। इसलिए कई NRI अब “controlled chaos” वाली मुंबई-दिल्ली जैसी जिंदगी को ज्यादा अपनापन भरी मानकर वापस लौट रहे हैं।
Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



