
आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं. तनाव, गलत खान-पान और भागदौड़ भरी जिंदगी ने सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है. ऐसे में 106 साल जी चुकी एडिथ हिल ने अपनी लंबी उम्र का राज शेयर किया है. एडिथ के मुताबिक उन्होंने जिंदगी में खूब पार्टी की और जमकर चॉकलेट खाई. यही उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी का सीक्रेट है.
एडिथ हिल ब्रिटेन की रहने वाली हैं और उनका जन्म 1919 में हुआ था. वे आज भी स्वस्थ हैं और अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जी रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि इतनी लंबी उम्र कैसे हासिल की तो उनका जवाब बेहद सरल और दिलचस्प था. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र रहना, खूब चॉकलेट खाना और जीवन में जश्न मनाने का समय निकालना उनकी आदतें हैं जिन्होंने उन्हें एक सदी से ज्यादा का सफर तय करने में मदद की.
देखी है कई घटनाएं
एडिथ ने इतिहास की कई बड़ी घटनाओं को अपनी आंखों से देखा है. दोनों विश्व युद्ध उनके जीवनकाल में हुए. इतने उतार-चढ़ाव के बावजूद वे मानती हैं कि जीवन का आनंद लेना लंबी उम्र की सबसे बड़ी कुंजी है. उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि कभी-कभी सबसे अच्छे सबक जटिल दिनचर्या से नहीं बल्कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे सुखों से मिलते हैं. एडिथ की सलाह में तीन मुख्य बातें हैं. पहली है स्वतंत्र रहन. वे आज भी अपनी कई जिम्मेदारियां खुद संभालती हैं. निर्भरता कम रखने से मानसिक और शारीरिक सक्रियता बनी रहती है. दूसरी आदत है चॉकलेट का भरपूर सेवन. एडिथ कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी भर खूब चॉकलेट खाई है. तीसरी और महत्वपूर्ण बात है पार्टी और जश्न. वे समय निकालकर जीवन के पलों को सेलिब्रेट करती रही हैं.
क्या कहता है विज्ञान?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो खुशी और सकारात्मकता लंबी उम्र से जुड़ी मानी जाती है. तनाव कम रहने से शरीर पर बोझ कम पड़ता है. सामाजिक मेलजोल और उत्सव मनाने से मन हल्का रहता है. चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो मूड अच्छा करते हैं. हालांकि अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए. एडिथ का अनुभव व्यक्तिगत है और उन्होंने इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया. 1919 में जन्मी एडिथ ने बीसवीं सदी के कई बड़े बदलाव देखे. युद्ध, सामाजिक परिवर्तन और तकनीकी क्रांति सब उनके सामने घटे. इतने लंबे समय तक स्वस्थ रहना आसान नहीं होता. लेकिन उनका जोर हमेशा जीवन का मजा लेने पर रहा. वे जटिल नियमों की जगह सरल आदतों को प्राथमिकता देती हैं. आजकल लोग लंबी उम्र के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान, सप्लीमेंट और सख्त रूटीन अपनाते हैं. एडिथ का तरीका इससे उलट है. वे कहती हैं कि जिंदगी को एंजॉय करो. पार्टी करो, अपनी पसंदीदा चीजें खाओ और स्वतंत्र रहो.
-1787508258304_v.webp)


