TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी में पागल कुत्ते का आतंक: चार बच्चों समेत छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

​बाराबंकी में पागल कुत्ते का आतंक: चार बच्चों समेत छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के जसनवारा गांव में पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने गांव में लोगों के पीछे दौड़दौड़कर चार बच्चों समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से गांव में दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले से बचने के लिए लोग इधरउधर भागते नजर आए।

लगातार लोगों को निशाना बना रहे कुत्ते को ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला। कुत्ते के हमले में वैभव पुत्र अनिल, साहबे आलम पुत्र नियाज वारिस, रेहान पुत्र मुर्तजा और अयूम पुत्र आदिल घायल हुए। इसके अलावा रहीम शाह पुत्र वारिस अली और गुलाम वारिस पुत्र अयूब को भी कुत्ते ने काट लिया। 

एक साथ छह लोगों के घायल होने से मचा हड़कंप

एक साथ छह लोगों के घायल होने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घायल सभी लोगों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी के फार्मासिस्ट नागेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के साथ आवश्यक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। 

ग्रामीणों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला

ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता काफी आक्रामक था। वह अचानक लोगों के पीछे दौड़ता और उन्हें निशाना बनाकर हमला कर देता था। लगातार हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेर लिया और उसे मार डाला।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply