BiharCrimeIndiaTrending

​​​​​​​​​बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर खाना खाने जा रहे शख्स की गर्दन में मारी गोली..

​​​​​​​​​बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर खाना खाने जा रहे शख्स की गर्दन में मारी गोली..

बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। वारदात गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप हुई, जहां घर खाना खाने जा रहे शैलेश यादव को हमलावरों ने निशाना बनाया। गोली शैलेश की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुकुरभूख गांव निवासी शैलेश यादव जेसीबी चलाने का काम करते हैं। वह अपने घर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही शैलेश मौके पर गिर पड़े, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।घटना के बाद बंजारी मोड़ और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की।

इस गोलीकांड में धमकी का एंगल भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शैलेश यादव को पहले फोन पर धमकी मिल चुकी थी। घटना से ठीक पहले भी उनके मोबाइल पर एक कॉल आने की बात कही जा रही है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी के पीछे पुराना विवाद या धमकी का कोई कनेक्शन है या नहीं।

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बाइक सवार दोनों हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अब गोलीबारी की असली वजह और हमलावरों के मकसद का पता लगाने में जुटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply