IndiaPunjabTrending

​हिन्दी के प्रचार-प्रसार में शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण : जेकेपी सिंह

हिन्दी भाषा प्रोत्साहन पखवाड़े के तहत हिन्दू कन्या कॉलेज में विशेष कार्यक्रम

​हिन्दी के प्रचार-प्रसार में शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण : जेकेपी सिंह

कपूरथला : हिन्दू कन्या कॉलेज, कपूरथला में हिन्दी भाषा प्रोत्साहन पखवाड़े के तहत शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और दैनिक जीवन में इसके प्रयोग की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में सैनिक स्कूल, कपूरथला के हिन्दी अध्यापक सह पीआरओ जेकेपी सिंह ने विशिष्ट वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के महत्व, समृद्ध साहित्यिक इतिहास और इसके व्यावहारिक प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाली भाषा भी है। हिन्दी के प्रचारप्रसार में शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को हिन्दी के अध्ययन के साथसाथ इसके अधिकाधिक व्यावहारिक प्रयोग पर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी साहित्य पढ़ने, रचनात्मक लेखन को अपनाने और भाषा के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी भाषा के प्रचारप्रसार, साहित्य के अध्ययन तथा विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में मुंशी प्रेमचंद साहित्य परिषद , हिन्दू कन्या कॉलेज की ओर से विशिष्ट वक्ता जेकेपी सिंह को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डा. अर्चना गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर डा. कुलविंदर कौर सहित कॉलेज के अनेक विद्वान एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply