TrendingUttar Pradesh

​Sant Kabir Nagar News : छात्रवृत्ति घोटाले में शिकंजा! 46 संस्थानों में 3.25 करोड़ की गड़बड़ी, आरोपी गिरफ्तार

​Sant Kabir Nagar News :  छात्रवृत्ति घोटाले में शिकंजा! 46 संस्थानों में 3.25 करोड़ की गड़बड़ी, आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में 46 शिक्षण संस्थानों में 3.25 करोड़ रूपये से अधिक की छात्रवृत्ति वितरण में मिली प्रथमदृष्टया गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवव्रत चौधरी पुत्र सर्वजीत निवासी तिलठा, थाना महुली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तिलठा से गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 202122 और 202223 में संदिग्ध शिक्षण संस्थानों एवं छात्रछात्राओं के संबंध में प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद की संदिग्ध शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण और सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के दौरान जिले की 46 शिक्षण संस्थाओं में कुल 3 करोड़ 25 लाख 96 हजार 960 रुपये की छात्रवृत्ति के वितरण में प्रथमदृष्टया व्यापक वित्तीय अनियमितता सामने आई।

संस्थानों के अधिकारियों समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में संबंधित शिक्षण संस्थाओं, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर, हेड ऑफ इंस्टीट्यूट तथा अनियमितताओं में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस द्वारा लगातार विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के क्रम में वांछित आरोपी देवव्रत चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply